गीता पाठ के मंच पर महाभारत! कथावाचकों में जमकर चले लात-घूंसे
News Image

मथुरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भागवत पाठ के दौरान स्टेज पर कथावाचकों के बीच हाथापाई हो गई। वीडियो में भगवा वस्त्रों में सजे कथावाचक आपस में भिड़ते हुए दिख रहे हैं। बात इतनी बढ़ गई कि वे एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे।

वीडियो में एक हैरान करने वाला दृश्य भी है। मुख्य कथावाचक, जो मंच के केंद्र में सिंहासन पर विराजमान हैं, बार-बार समझाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे हाथ जोड़कर विनती करते हैं, मेरी नाक मत कटवाओ, सबके सामने तमाशा मत बनाओ। लेकिन उनकी बातें मंच पर चल रही धार्मिक महाभारत के सामने बेअसर साबित होती हैं।

आयोजक या अन्य उपस्थित लोग भी उस समय कुछ खास नहीं कर पाते और माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह से अशांत हो जाता है।

विवाद की असली वजह क्या थी, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे कलियुग का प्रभाव बता रहे हैं, तो कुछ इस बात पर दुख जता रहे हैं कि कथा जैसे पवित्र मंच पर ऐसी घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है और कई लोगों ने लाइक भी किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भागवत होते होते महाभारत हो गई। एक अन्य यूजर ने लिखा, अरे महाराज की तो सुन लो। वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ढोंगी हैं सभी लोग।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मुस्लिम से मुझे बहुत प्यार है, मुझे पाकिस्तान से रोजाना... ममता कुलकर्णी का नया बयान वायरल

Story 1

भूस्खलन: स्विट्जरलैंड में तबाही का मंजर, ग्लेशियर के टूटने से बह गया गांव का अधिकांश हिस्सा

Story 1

IPL 2025: आज की पार्टी मेरी तरफ से! RCB ने फाइनल में पहुंचने का जश्न मनाया, ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल

Story 1

सूर्यकुमार यादव ने बनाया अटूट रिकॉर्ड, विश्व कीर्तिमान भी छूटा पीछे!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: थरूर कोलंबिया में बने थलाइवा , पाकिस्तान को उसी की धरती पर धो डाला!

Story 1

भ्रष्ट इंजीनियर: विजिलेंस टीम देख खिड़की से उड़े करोडों के नोट!

Story 1

एशियन एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह का डबल धमाका , पूजा ने ऊंची कूद में लहराया परचम

Story 1

दिल्ली में कैसे आते और बस जाते हैं बांग्लादेशी? ऐसे होता है घुसपैठ का खेल!

Story 1

बस एक कदम दूर! फाइनल में RCB की एंट्री, खुशी से झूमीं अनुष्का, विराट ने किया इशारा

Story 1

वायरल तस्वीर: भारत का S-400 नहीं, रूस का पुराना एयर डिफेंस सिस्टम!