सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के मजेदार वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कई बार इन वीडियो को देखकर हैरानी होती है, तो कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी नहीं रुकती। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें पत्नी को पति के सलेक्शन पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।
वीडियो में एक कपल फल खरीदते नजर आ रहा है। पति जो फल उठाता है, पत्नी उसे तुरंत रिजेक्ट कर देती है। इसके बाद पति अपनी बेबसी खुद ही कैमरे में कैद करता है, जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल है। आखिर मर्द करे तो करे क्या, जाए तो जाए कहां!
यह वीडियो सुपर मार्केट का है, जहां कपल फल खरीदने गया है। पति एक फल उठाकर पत्नी को देता है, लेकिन पत्नी उसे देखकर रिजेक्ट कर देती है, जबकि फल अच्छा होता है। फिर पत्नी जो फल चुनती है, पति उसे दिखाता है, लेकिन पत्नी उसे भी रिजेक्ट कर देती है। ऐसा कई बार होता है।
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे हजारों लोगों ने लाइक किया है और लाखों लोग देख चुके हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया, अपने मनपसंद मर्द की हर पसंद को नकार देना, पसंदीदा स्त्री का परम धर्म होता है। वहीं दूसरे ने लिखा, हर मर्द की लाइफ ऐसी ही होती है। एक अन्य ने लिखा, हर घर में ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। लोगों ने इस वीडियो पर ऐसे ही मजेदार कमेंट्स किए हैं।
आखिर मर्द करे तो करे क्या,
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) May 28, 2025
जाए तो जाए कहां। pic.twitter.com/QGNEc0Wz9h
दिल्ली में तूफान, राजस्थान में लू का कहर, जानें अन्य राज्यों का मौसम
क्या योगी आदित्यनाथ की जगह लेंगे केशव प्रसाद मौर्य? अमित शाह के मित्र वाले संदेश ने यूपी में मचाई सियासी हलचल!
गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA मैच, आज परिवार को सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर
दिल्ली में मौसम ने बदली करवट, तेज हवाओं और बारिश से मिली गर्मी से राहत
अश्विन की टीम ने किया गुड़ गोबर ! तीन बार छूटा रन आउट, वायरल हुआ वीडियो
6,6,6,6,6,6... IPL में ठुकराया, MLC में बरसा; 14 गेंद में ठोके 74 रन!
ऑस्ट्रेलिया में पुलिसकर्मी द्वारा भारतीय नागरिक की घुटने से दबाकर हत्या का आरोप!
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: तुर्की पर लगे आरोपों के बाद कंपनी ने दी सफाई
इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: गैस क्षेत्र, परमाणु ठिकानों पर मिसाइलें, तेहरान को जलाने की धमकी!
ग्वालियर में सनसनी: प्रेमिका के घर के बाहर युवक ने खुद को आग लगाई, वीडियो वायरल