पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के संस्थापक और पाकिस्तान के निर्वासित नेता अल्ताफ हुसैन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है.
अल्ताफ हुसैन ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है कि वे विभाजन के बाद भारत से आकर पाकिस्तान में बसे उर्दू भाषी शरणार्थियों, यानी मुजाहिरों के उत्पीड़न के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाएं. यह अपील उन्होंने लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान की.
अपने बयान में, उन्होंने बलोच लोगों का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की और इसे साहसी और नैतिक रूप से सराहनीय कदम बताया. उन्होंने मोदी से मुहाजिर समुदाय के लिए भी इसी तरह के समर्थन की आवाज उठाने का अनुरोध किया.
अल्ताफ का कहना है कि मुहाजिरों का दशकों से उत्पीड़न और उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है वह पूरी तरह से स्टेट स्पॉन्सर है. उन्होंने कहा कि भारत के बंटवारे के बाद से पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों ने कभी भी मुहाजिरों को देश के वैध नागरिकों के तौर पर पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया है.
एमक्यूएम लगातार हाशिए पर मौजूद इन समुदायों के अधिकारों की पैरवी करती रही है, लेकिन सैन्य कार्रवाई में अब तक 25000 से ज्यादा मुहाजिरों की मौत हो गई है और हजारों को गायब कर दिया गया है.
अल्ताफ हुसैन ने यह भी कहा कि अमेरिका के ह्यूस्टन में पाकिस्तानी कॉन्सुल जनरल आफताब चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान एक वीडियो पेश किया, जिसमें अल्ताफ और एमक्यूएम को भारत का एजेंट दिखाया गया. उनका कहना है कि इस तरह के आरोप लगाकर मुहाजिरों की आवाज को दबाने का काम किया जाता है.
पाकिस्तान में मुहाजिरों को असहाय छोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इन मुहाजिरों की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाएं और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन इस समुदाय के लोगों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करे.
میں نے اپنے لائیوخطاب میں بھارتی وزیراعظم کو مخاطب کیوں کیا؟
— Altaf Hussain (@AltafHussain_90) May 27, 2025
۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔
27،مئی 2025ء
میں نے گزشتہ روزمورخہ26،مئی 2025ء کوبھارتی وزیراعظم نریندر مودی کوکوئی خط نہیں لکھاتھا بلکہ اپنے لائیو خطاب میں نریندر مودی صاحب کو مخاطب کیاتھاجسے نریندرمودی صاحب کےنام میراخط… pic.twitter.com/yEx6YnByMx
बीजेपी विधायक का सनसनीखेज आरोप: ऑपरेशन सिंदूर के वक्त सो रहे थे एयरफोर्स के जवान!
बंदूकधारी गुंडों को दादी ने लाठी से सिखाया सबक, वीडियो देख दंग रह गए लोग!
वीडियो वायरल: क्या पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने अभिनेत्री को घूरा? लोगों ने उठाए सवाल!
हसन अली का कहर, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दी मात!
एक और...फाइनल में विराट का इशारा, अनुष्का का रिएक्शन हुआ वायरल!
शादी में नोटों की लूट: वायरल वीडियो से सोशल मीडिया पर तहलका
हिंगोली में फडणवीस की रैली से विधायक नवघरे और बांगर की दूरी, हेलीपैड पर ही किया अभिवादन!
मुझे POK चाहिए... रत्न और वस्त्र नहीं : जगद्गुरु ने गुरुदक्षिणा में आर्मी चीफ से मांगा PoK!
सरसों का तेल, कहीं स्वर्ग ना पहुंचा दे! इटावा स्टेशन पर फिसलन से मचा हड़कंप
IPL 2025: गुजरात से भिड़ने से पहले मुंबई को तगड़ा झटका, दो मुख्य खिलाड़ी चोटिल!