एक और...फाइनल में विराट का इशारा, अनुष्का का रिएक्शन हुआ वायरल!
News Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह चौथी बार है जब आरसीबी खिताबी मुकाबले में पहुंची है। पहले उन्हें 2009, 2011 और 2016 में हार का सामना करना पड़ा था।

विराट कोहली चौथी बार टीम के लिए फाइनल खेलेंगे और इस बार उनकी नजर ट्रॉफी उठाने पर है। मैच जीतने के बाद उनका रिएक्शन भी यही दर्शा रहा था।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच की खामोश बातचीत अक्सर मैचों की सुर्खियां बन जाती है। अनुष्का का स्टैंड में अपने पति के लिए बैठना हमेशा खास होता है। 29 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जीतने के बाद विराट ने अपनी पत्नी की ओर एक महत्वपूर्ण इशारा किया।

मैच जीतने के बाद, विराट ने एक उंगली उठाकर अनुष्का की ओर इशारा किया और बताया कि आईपीएल ट्रॉफी से वे सिर्फ एक और जीत दूर हैं। पूरे मैच के दौरान अनुष्का को गर्व से मुस्कुराते हुए देखा गया। उन्होंने जीत के बाद आरसीबी की टीम को स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया। उनके साथ आरसीबी के प्लेयर्स की पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स भी बैठी थीं, सभी ने टीम की सराहना की।

मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स 14.1 ओवर में 101 रनों पर ढेर हो गई। मार्कस स्टोइनिस ने 26, अजमतुल्लाह उमरजई ने 18 और प्रभसिमरन सिंह ने 18 रन बनाए। जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट लेकर पंजाब की कमर तोड़ दी। यश दयाल ने 2 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 सफलता मिली।

आरसीबी ने 106 रन बनाकर फाइनल में जगह बना ली। फिलिप साल्ट ने सबसे ज्यादा 27 गेंद पर नाबाद 57 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 19, कप्तान रजत ने नाबाद 15 और विराट कोहली ने 12 रन बनाए। पंजाब के लिए कायेल जेमीसन और मुशीर खान ने एक-एक विकेट लिया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हिमाचल का कसोल बना कूड़े का पहाड़, वायरल वीडियो ने उठाए गंभीर सवाल

Story 1

इंग्लैंड पहुंचते ही करुण नायर का धमाका, जड़ा शानदार शतक!

Story 1

सलमान खान की गोद में बैठा बच्चा, आज है सोनाक्षी सिन्हा का पति!

Story 1

6,4,6,6,4...बेयरस्टो का तूफ़ान! IPL 2025 में पहली बार बल्ला थामा, गिल की टीम देखती रह गई

Story 1

वायरल वीडियो: रोती हुई महिला का मनोहर लाल धाकड़ सेक्स वीडियो से क्या है संबंध? जानिए सच्चाई

Story 1

राफेल पर सवाल उठाने वाले रेवंत रेड्डी पर बरसे राम कदम, पूछा - 2008 मुंबई हमले के वक्त कहां थे राहुल गांधी?

Story 1

रोहित शर्मा का धमाका! शतक चूके पर रचा इतिहास, तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

Story 1

मालिक ने टीवी पर चलाया खाना, कुत्ते ने समझा असली, कर दिया अटैक !

Story 1

दृश्यम 3: क्या इस बार खुल जाएगा विजय सलगांवकर का राज़? रिलीज हुई तारीख!

Story 1

इंजीनियर ने खिड़की से फेंके नोटों के बंडल, गिनते-गिनते थक गए अधिकारी!