सियोल, दक्षिण कोरिया: यह जानकर मिथिलांचल के लोगों को खुशी होगी कि दही-चूड़ा खाने वाले लोग देश की राजधानी नई दिल्ली से लगभग पांच हजार किलोमीटर दूर सियोल में भी मौजूद हैं। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा को ऐसे ही एक दही-चूड़ा प्रेमी मिले।
संजय कुमार झा एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं और विदेश दौरे पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने लिखा कि उन्हें सियोल में यूट्यूबर येचान सी ली उर्फ चार्ली से मिलकर खुशी हुई, जो अपने बिहारी अंदाज़ के लिए कोरियाई बिहारी के नाम से जाने जाते हैं। चार्ली बचपन में अपने माता-पिता के साथ पटना आ गए थे और यहीं पले-बढ़े।
चार्ली हिंदी और मैथिली में बात करते हैं। वे बिहार और मिथिलांचल की प्रशंसा भी कर रहे हैं। संजय झा ने उनसे मैथिली में पूछा कि क्या वे मधुबनी गए हैं? चार्ली ने मैथिली में ही उत्तर दिया- हं। हम मधुबनी गेल रहियै। दही-चूड़ा हमारा फेररिट है। हम बिहार में पले बढ़े। हमें इसका गर्व है। हमारी लोकप्रियता में बिहार का बड़ा योगदान है।
चार्ली की मां पटना में कोरियन भाषा पढ़ाने आई थीं।
संजय झा ने कहा कि सियोल स्थित भारतीय दूतावास के डिप्टी हाई कमिश्नर से उन्हें इस युवक के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने ही मुलाकात का प्रबंध किया।
चार्ली ने संजय झा से पूछा कि दक्षिण कोरिया की उनकी यात्रा का क्या उद्देश्य है? झा ने बताया कि वे यहां यह बताने आए हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक है। अमेरिका में तबाही मचाने वाले आतंकवादी बिन लादेन का संरक्षक भी पाकिस्तान था।
*यह मुलाकात कुछ अलग और खास थी! 🤩
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) May 28, 2025
सियोल (दक्षिण कोरिया) में यूट्यूबर Yechan C. Lee उर्फ Charlie, जो अपने ठेठ बिहारी अंदाज के लिए कोरियाई बिहारी के नाम से भी जाने जाते हैं, से मिल कर खुशी हुई। चार्ली बचपन में अपने माता-पिता के साथ पटना आ गये थे और यहीं पले-बढ़े।
देखें, एक झलक👇 pic.twitter.com/XSABsMyvCv
कोहली का मुशीर खान पर तंज, दिग्गज ने दिया जवाब!
तेरी बीवी तो बहुत खूबसूरत है और तू... तानों से तंग आकर युवक ने दी आत्महत्या की धमकी
सुयश शर्मा ने RCB की जीत का जश्न क्यों नहीं मनाया? फाइनल जीतने का है इरादा!
मुंगेर में प्रोफेसर की शर्मनाक हरकत: छात्र से खैनी बनवाकर खाई, वीडियो वायरल!
पानी में कछुओं का रहस्यमयी नृत्य : संभोग या संघर्ष?
यूपी के 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 31 मई तक मौसम सुहावना रहने की संभावना
ऑपरेशन रूम नंबर 420 : 34 लाख के शहर से धोखाधड़ी का स्याह सच!
अकेला टॉमी , शेर और बाघ से भिड़ा, देखिए आगे क्या हुआ!
ओडिशा में मानसून की दस्तक, 30 मई तक भारी बारिश का अलर्ट!
ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी विधायक का सवाल: एयरफोर्स के जवान सोए हुए थे, यह नालायकी है!