सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, ये कोई नहीं जानता। हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी मजेदार है।
वीडियो में एक महिला अपने पति के साथ फल खरीदने के लिए सुपर मार्केट में गई हुई है। उसने पॉलीथीन में कुछ फल रखे हुए हैं और दूसरे अच्छे फल चुन रही है।
इसी दौरान उसका पति एक फल को उठाकर उसे देता है जिसे वो देखने के बाद रिजेक्ट कर देती है। इसके बाद वो महिला द्वारा चुने गए फलों में से एक उठाता है और उसे दिखाता है।
अब महिला सोचती है कि इसका चयन उसके पति ने किया तो वो पहले चेक करती है और उसे भी रिजेक्ट कर देती है। ऐसा ही फिर एक और बार होता है।
तब समझ में आता है कि महिला को अपने पति द्वारा चुने गए किसी फल को रखना ही नहीं है।
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, आखिर मर्द करे तो करे क्या, जाए तो जाए कहां।
खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 91 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है।
दूसरे यूजर ने लिखा- इसलिए कहा जाता है कि औरतों का दिमाग हमेशा घुटनों में होता है।
तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो आम बात है, अकसर होता है ऐसा।
आखिर मर्द करे तो करे क्या,
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) May 28, 2025
जाए तो जाए कहां। pic.twitter.com/QGNEc0Wz9h
IPL 2025: क्या ख़िताब जीतते ही विराट कोहली ले लेंगे संन्यास?
पहले आतंकवादियों को सौंपो, फिर होगी बातचीत: भारत का पाकिस्तान को दो टूक जवाब
महाराष्ट्र: अबू आजमी का बड़ा बयान, 2-4 MLA बनाने से बेहतर होगा 4-5 IAS...
रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी, 500 के नोट चबाकर निगले; CT स्कैन से खुला चौंकाने वाला सच!
मुझे POK चाहिए ही चाहिए : जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आर्मी चीफ से कर दी ऐसी मांग, उड़ी पाकिस्तान की नींद!
हज पर विवाद: ईरानी मौलवी की गिरफ्तारी से सऊदी-ईरान संबंधों में फिर तनाव!
अब केवल PoK की वापसी के बाद ही...
अफगानी पत्रकार याल्दा हकीम: पाकिस्तान के मंत्रियों को टीवी पर किया बेनकाब
पाकिस्तान: भारत के दुश्मनों का गढ़! पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड खुलेआम रैली में घूम रहा
IPL 2025: गुजरात से भिड़ने से पहले मुंबई को तगड़ा झटका, दो मुख्य खिलाड़ी चोटिल!