कचरे के ढेर से खाना खाती बच्ची: विकास के दावों पर एक करारा तमाचा!
News Image

देश आर्थिक विकास की दौड़ में जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, इस बात का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। भारत ने आर्थिक इतिहास रच दिया जैसे नारे सुनाई दे रहे हैं। लेकिन, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लाखों लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

वीडियो में एक छोटी बच्ची एक भव्य शादी के गार्डन में लगे कचरे के डिब्बे से खाना उठा रही है। वह खाना जो कुछ ही देर पहले मेहमानों ने खा-पीकर फेंक दिया था। बच्ची के चेहरे पर भूख की आक्रामकता नहीं, बल्कि एक आदत सी सहजता दिख रही है, मानों यह उसके लिए कोई नई बात न हो।

चमचमाते कपड़े, सजी हुई टेबलें, शानदार सजावट और रोशनी से जगमगाते वेन्यू... इन सबके बीच एक बच्ची कचरे से अपना पेट भर रही है। यह सिर्फ एक वीडियो नहीं है, यह हमारे विकास के मॉडल पर एक करारा तमाचा है।

जिस समय पूरा देश जीडीपी की छलांग पर गर्व कर रहा है, उस वक्त यह दृश्य याद दिलाता है कि गरीबी और भूख अभी भी हमारे दरवाजे पर खड़ी है और हम उससे आंखें चुरा रहे हैं।

वीडियो में कोई हंगामा नहीं है, कोई शोर नहीं है। बस एक बच्ची है, जो शांति से अपना हिस्सा तलाश रही है, उस खाने में जिसे ज्यादा कहकर फेंक दिया गया।

कुछ लोग उसे देख रहे हैं, लेकिन कोई पास जाकर कुछ कहता नहीं। शायद अब कचरे में से खाना ढूंढ़ते बच्चों को देखकर भी लोगों को कुछ महसूस नहीं होता।

वीडियो को @ShadowSakshi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, इसके लिए जिम्मेदार केवल सरकार है। एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या फायदा ऐसे विकास का? वहीं एक और यूजर ने लिखा, इस शहर में भीख देने वाले मर गए हैं क्या?

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद चिराग का स्पष्टीकरण: राजनीतिक गठबंधन असंभव!

Story 1

रुड़की में दिनदहाड़े महिला से चेन लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात!

Story 1

इटावा रेलवे स्टेशन पर तेल फैलने से फिसले यात्री और RPF जवान, मची अफरा-तफरी

Story 1

कॉलर पकड़ा, धक्का दिया: बांग्लादेश-दक्षिण अफ्रीका मैच में मैदान पर हाथापाई!

Story 1

मनमोहन सरकार में 6 सर्जिकल स्ट्राइक! कांग्रेस ने जारी की चौंकाने वाली लिस्ट

Story 1

कोहली की रणनीति: विकेट के पीछे से लिखी प्रियांश आर्या के आउट होने की कहानी

Story 1

भारत नहीं, अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला: सीमा पर जंग जैसे हालात, भारी गोलीबारी

Story 1

थरूर के सर्जिकल स्ट्राइक बयान पर कांग्रेस में घमासान, खेड़ा ने साझा की थरूर की ही किताब!

Story 1

ट्रेन में दादा ने दादी के नाखूनों पर लगाई नेल पॉलिश, वीडियो ने जीता दिल

Story 1

प्रेमी संग मिलकर हत्या करवा देगी, डर से पति ने पत्नी और बच्चों को प्रेमी को सौंपा!