इतने हैंडसम और ब्रिलियंट कैसे? सवाल पर शशि थरूर का वायरल जवाब
News Image

कांग्रेस नेता शशि थरूर की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। उनके व्यक्तित्व, लुक्स, अंग्रेजी बोलने की शैली और विचारों के कारण उनके प्रशंसक और आलोचक दोनों ही हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवा महिला, संभवतः कॉलेज की छात्रा, शशि थरूर से एक दिलचस्प सवाल पूछती है।

महिला ने पूछा, सर, कृपया बताइए कि कोई इंसान एक साथ इतने हैंडसम, करिश्माई और इंटेलिजेंट कैसे हो सकता है? कृपया कुछ सीक्रेट्स शेयर कीजिए।

इस सवाल के जवाब में शशि थरूर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं, जैसे लुक्स, जिसके लिए आपको अपने माता-पिता को सोच-समझकर चुनना चाहिए, क्योंकि यह सब जेनेटिक्स का कमाल है।

उन्होंने आगे कहा कि बाकी हर चीज के लिए आपको खुद पर मेहनत करनी पड़ती है। बचपन में उन्हें पढ़ने की आदत लग गई थी, जो आज तक जारी है। उन्होंने बहुत कुछ पढ़ा और सीखा है, जिसके कारण आज उनकी जानकारी का स्तर अच्छा है।

थरूर ने यह भी स्वीकार किया कि शुरू में उनके लिए भी लोगों के सामने बोलना आसान नहीं था। लेकिन जैसे-जैसे अभ्यास किया, आत्मविश्वास बढ़ता गया। जब आपको लगता है कि आपकी बातों में दम है और आप उसे साफ तरीके से कह सकते हैं, तो लोगों के सामने बोलने का डर कम हो जाता है। इसके लिए लगातार अभ्यास जरूरी है।

यह वीडियो 2023 का बताया जा रहा है, जब शशि थरूर नागालैंड विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वहां गए थे। महिला का यह सवाल और शशि थरूर का जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तेजप्रताप-अनुष्का का प्यार बना सियासी तूफान, आकाश यादव पार्टी से निष्कासित!

Story 1

आउट होने पर आपा खो बैठे विराट कोहली, ड्रेसिंग रूम में की तोड़फोड़, वीडियो वायरल!

Story 1

क्रिकेटर नहीं, फौजी बनना चाहता था ये खिलाड़ी, एक्स्ट्रा मार्क्स ने बदली किस्मत

Story 1

IMF का बड़ा दावा: 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था 6.8 ट्रिलियन डॉलर!

Story 1

शरीफ का सनसनीखेज खुलासा: ब्रह्मोस मिसाइलों ने किया पाकिस्तान का हमला नाकाम

Story 1

पहले आतंकवादियों को सौंपो, फिर होगी बातचीत: भारत का पाकिस्तान को दो टूक जवाब

Story 1

जितेश शर्मा का सुपरमैन कैच: पंजाब किंग्स की उम्मीदों पर फिरा पानी!

Story 1

संभल में बड़ा हादसा टला: आग बुझाते समय ड्रम में धमाका, बाल-बाल बचे सीओ

Story 1

मुझे POK चाहिए ही चाहिए : जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आर्मी चीफ से कर दी ऐसी मांग, उड़ी पाकिस्तान की नींद!

Story 1

आज फिर आमने-सामने विराट-श्रेयस, क्या फिर होगी बहस?