15 साल की उम्र में 39 की टीचर से प्यार, परिवार के खिलाफ जाकर की तीन बच्चों की मां से शादी
News Image

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं। यह चर्चा उनके दक्षिण-पूर्व एशिया दौरे के दौरान शुरू हुई। वियतनाम पहुंचने से ठीक पहले एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद राष्ट्रपति कार्यालय को भी सफाई देनी पड़ी। सोशल मीडिया पर मैक्रों के 32 साल पुराने रिश्ते पर सवाल उठने लगे हैं।

सोमवार को वियतनाम में एयरपोर्ट पर विमान से उतरने से पहले एक महिला (लाल जैकेट में) ने राष्ट्रपति मैक्रों के चेहरे को हल्का धक्का दिया। इस अप्रत्याशित हरकत से मैक्रों चौंक गए। बाद में, दोनों पति-पत्नी सीढ़ियों से नीचे उतरे, लेकिन ब्रिजिट ने मैक्रों का हाथ नहीं पकड़ा। सोशल मीडिया में इस घटना को स्लैपगेट स्कैंडल कहा जा रहा है।

फ्रांस के राष्ट्रपति भवन ने सफाई देते हुए इसे एक निजी, मजाकिया पल बताया। एक अधिकारी ने कहा कि यह दौरे की शुरुआत से पहले थोड़ा हल्का-फुल्का मूड बनाने का क्षण था।

इमैनुएल मैक्रों और ब्रिजिट का रिश्ता हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। ब्रिजिट ने अपनी आत्मकथा में भी इस कहानी को बताया है।

1993 में 15 साल के इमैनुएल मैक्रों ने ला प्रोविडेंस स्कूल में एडमिशन लिया, जहां उनकी मुलाकात 39 वर्षीय ब्रिजिट से हुई। ब्रिजिट स्कूल में लातिन, फ्रेंच भाषा और थिएटर टीचर थीं। वे एक बैंकर आंद्रे लुई ऑजियर से विवाहित थीं और उनके तीन बच्चे थे। ब्रिजिट की बेटी लॉरेंस, मैक्रों की क्लासमेट थीं।

एक दिन लॉरेंस ने अपने परिवार को अपने प्रतिभाशाली क्लासमेट के बारे में बताया। ब्रिजिट ने 15 साल के इमैनुएल से मुलाकात की, जब वह स्कूल में होने वाले एक ड्रामा में लीड भूमिका निभा रहे थे। धीरे-धीरे ब्रिजिट, मैक्रों की समझदारी से आकर्षित हुईं।

इमैनुएल और ब्रिजिट के बीच बढ़ती करीबी छिपी नहीं रही। ड्रामा के अंत में इमैनुएल ने अपनी डांस टीचर को गाल पर किस किया। इस रिश्ते के बारे में पता चलने पर इमैनुएल के माता-पिता ने उन्हें पेरिस भेजने का फैसला किया। मैक्रों ने ब्रिजिट से वादा किया कि वे उनसे विवाह करेंगे।

17 साल के इमैनुएल पेरिस गए और 2007 में 29 साल की उम्र में ब्रिजिट से शादी कर ली। तब ब्रिजिट 54 वर्ष की थीं। ब्रिजिट ने 2006 में अपने पहले पति को तलाक दे दिया था। इमैनुएल ने अपने माता-पिता को ब्रिजिट को स्वीकारने के लिए मना लिया।

ब्रिजिट की किताब ब्रिजिट मैक्रों- द लिबरेटिड वूमेन में बताया गया है कि इमैनुएल ने 300 पन्नों का एक उपन्यास लिखा था।

शादी के बाद इमैनुएल ने अपने राजनीति में आने के सपने को पूरा करने की कोशिश की। ब्रिजिट ने टीचर की नौकरी छोड़ दी और उनकी सलाहकार रहीं। 2014 में इमैनुएल वित्त मंत्री बने तो ब्रिजिट उनकी सलाहकार रहीं।

2017 के राष्ट्रपति चुनाव में एक अफवाह उड़ी कि इमैनुएल समलैंगिक हैं और ब्रिजिट सिर्फ उन्हें कवरअप देने के लिए हैं। मैक्रों ने इन दावों को खारिज कर दिया। 2017 में 39 साल की उम्र में इमैनुएल फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति बन गए। राष्ट्रपति बनने के बाद से ही ब्रिजिट देश-विदेश के दौरों पर फ्रांस की प्रथम महिला के तौर पर इमैनुएल के साथ रही हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अल्लाह जिसे बुलाता है, उसे कोई रोक नहीं सकता: गद्दाफी नाम के युवक के साथ हुआ करिश्मा

Story 1

खूबसूरत पत्नी के ताने से तंग आकर युवक चढ़ा छत पर, बरेली में मचा हड़कंप

Story 1

कराची एयरपोर्ट पर शर्मनाक हाल: वॉशरूम में पानी तक नहीं, एक्ट्रेस ने निकाला गुस्सा

Story 1

दिल्ली से गुरुग्राम अब सिर्फ 30 मिनट में! 9000 करोड़ की सुरंग का ट्रायल शुरू

Story 1

टॉयलेट में पानी नहीं! पाकिस्तानी अभिनेत्री ने खोली अपने देश की पोल

Story 1

खान सर की शादी के बाद नीतू मैम को मिला मैसेज, हंसी नहीं रोक पाईं!

Story 1

वो पुरे दिन दिमाग खाता रहता है, विराट कोहली ने अपने चेले का उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल

Story 1

आज फिर आमने-सामने विराट-श्रेयस, क्या फिर होगी बहस?

Story 1

शरीफ का सनसनीखेज खुलासा: ब्रह्मोस मिसाइलों ने किया पाकिस्तान का हमला नाकाम

Story 1

सावधान! तेज हवाएं फिर मचाएंगी तबाही! दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटे में झमाझम बारिश