एक कप्तान के सो जाने की खबर ने दुनिया को चौंका दिया है। जब वह सो रहा था, तब जहाज एक घर के आंगन में जा घुसा। और वो भी कोई छोटा-मोटा जहाज नहीं, एक विशाल मालवाहक जहाज।
नींद में आवाज सुनकर घर का मालिक बाहर निकला तो क्या देखता है कि उसके घर के आंगन में एक विशाल मालवाहक जहाज खड़ा है!
135 मीटर लंबा एनसीएल साल्टन नाम का मालवाहक जहाज, नॉर्वे के तट पर जोहान हेलबर्ग के लकड़ी के घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर जाकर रुका।
खबरों के मुताबिक, एक हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद जहाज को कल निकाल लिया गया।
हादसे के समय एनसीएल साल्टन के सेकंड ऑफिसर और वॉच कीपर, 30 वर्षीय यूक्रेनी युवक को नॉर्वेजियन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसने अधिकारियों को बताया कि वह अकेले ड्यूटी पर था और उसे नींद आ गई।
जोहान हेलबर्ग ने अपने घर के आंगन से मालवाहक जहाज को हटाए जाने के बाद स्थानीय मीडिया से कहा, हेलो कहना तो ठीक था, लेकिन अब अलविदा कहने का समय है।
उनके पड़ोसी जोस्टेन जॉर्गेनसन ने बताया कि सुबह पांच बजे के करीब तेज आवाज सुनकर जब वह उठे तो उन्होंने देखा कि एक मालवाहक जहाज जोहान के घर की तरफ बढ़ रहा था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जहाज में शिफ्ट सिस्टम और वॉच कीपर की ड्यूटी की भी जांच की जाएगी।
केरल के तट पर डूबे लाइबेरियन मालवाहक जहाज की चिंता के बीच नॉर्वे से ऐसी अजीबोगरीब खबर सामने आई है।
जहाज 2024 में 13 अप्रैल को भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और मालिकों ने उसे नुकसान पहुंचाया हुआ घोषित कर दिया था।
Once was not enough.
— Channel-16 (@singhalnaveens) May 23, 2025
Two GROUNDINGS in two consecutive years.
Back to back.
Grounding-1: 2024 on 13th April: North Sea Container Line vessel ‘NCL Salten’ IMO number 9252773 flying Cyprus flag with a 135m length built in 2002 ran aground in the port of Alesund. Owners declared… pic.twitter.com/D6qTw5lN3A
18 साल का इंतज़ार ख़त्म: कोहली ने RCB की जीत को बताया सपने के सच होने जैसा!
18 साल के इंतजार के बाद विराट ने चूमा IPL ट्रॉफी, अनुष्का ने दौड़कर लगाया गले!
24 रन बनाकर प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, तोड़ा 5 साल पुराना IPL रिकॉर्ड!
आरसीबी ने रचा इतिहास, पहले आईपीएल खिताब के पांच महाबली !
CDS चौहान का पाकिस्तान पर करारा प्रहार: हमने पारी से हराया, 8 घंटे में ही बाप-बाप कहने लगा!
पाकिस्तान का धार्मिक कार्ड हुआ फेल, मलेशिया ने दिखाया आईना, भारत के पक्ष में खड़ा
समुद्र में मिली प्रलय की मछली , मछुआरे भी रह गए दंग!
आरसीबी बनी चैंपियन, क्रुणाल की घातक गेंदबाजी से पंजाब को 6 रन से हराया!
RCB की जीत पर अनुष्का का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा, खुशी से झूमीं और उछलीं!
दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमानों वाले देश से बांग्लादेश के सेना प्रमुख की नजदीकी, क्या पक रही है कोई खिचड़ी?