20 साल पहले अपने पिता से बिछड़ी एक लड़की आखिरकार उन्हें ढूंढ निकालने में कामयाब रही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इस भावुक मिलन को देखकर लाखों लोगों की आंखें नम हो गईं।
यह कहानी उस महिला की है जो दो दशक पहले अपने पिता से अलग हो गई थी। किस्मत उन्हें एक सुपरमार्केट में आमने-सामने ले आई।
पहली नजर में दोनों एक-दूसरे को नहीं पहचान पाए। लेकिन पुरानी यादें, चेहरे की धुंधली झलक, और दिल की धड़कनों ने उन्हें एक सूत्र में बांध दिया। यह मिलन सालों से की जा रही उस तलाश का नतीजा था।
महिला के पास अपने पिता की 20 साल पुरानी एक तस्वीर थी, जिसमें वो खुद भी दिखाई दे रही थी। सुपरमार्केट में एक उम्रदराज व्यक्ति को देखकर उसने तुरंत तस्वीर निकाली और उनसे पुष्टि करने की कोशिश की।
शुरुआत में उस व्यक्ति ने तस्वीर को अपना बताया और कहा कि यह सब बकवास है। उसने महिला से माफी मांगी और वहां से चले जाने को कहा।
लेकिन लड़की ने हार नहीं मानी। उसने बूढ़े शख्स से कहा कि अगर वो उसके पिता नहीं हैं तो उसके पास यह तस्वीर कहां से आई।
यह सुनकर वो व्यक्ति हैरान रह गया। उसने बार-बार तस्वीर को देखा, और आखिरकार उसे सच का एहसास हुआ।
20 साल पहले बिछड़ी अपनी बेटी को सामने पाकर उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। खुशी से उसका ठिकाना नहीं रहा।
यह वीडियो @Kobi_Stereo नामक एक्स अकाउंट से साझा किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मेरी आंखों से आंसू आ गए। एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे मेरे पिता की याद आ गई। एक और यूजर ने कहा, क्या बात है, तुम्हें मुबारक हो ये खुशी तुम्हारी।
Daughter believed her dad was dead but she finds him 20 years later 😳 pic.twitter.com/EzP5Aqmy0M
— Kobi Stereo (@Kobi_Stereo) May 26, 2025
बिहार: गोपालगंज में ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल
कमिटमेंट के बाद नहीं सुनता खुद की भी! ऑपरेशन सिंदूर पर एयर चीफ मार्शल का ज़ोरदार बयान
किसानों को बर्बाद करने की साजिश: राजस्थान में नकली DAP खाद की 13 फैक्ट्रियां सील!
पंजाब किंग्स की शर्मनाक हार: प्लेऑफ में सबसे कम बॉल खेलकर बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
चेहरे पर हंसी और आंखों में आंसू: RCB के फाइनल में पहुंचने पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन
तमीज कहां गई? जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा पर ईशान खट्टर को इग्नोर करने का आरोप, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
अपना हिस्सा POK वापस आएगा : राजनाथ सिंह के दहाड़ से पाकिस्तान में खलबली, भारत के दुश्मनों की उड़ी नींद!
यूपी के 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 31 मई तक मौसम सुहावना रहने की संभावना
तेजप्रताप-अनुष्का का प्यार बना सियासी तूफान, आकाश यादव पार्टी से निष्कासित!
कॉलर पकड़ा, धक्का दिया: बांग्लादेश-दक्षिण अफ्रीका मैच में मैदान पर हाथापाई!