ऑपरेशन सिंदूर का लोगो: सिर्फ 45 मिनट में बना, जानिए किसने किया डिजाइन!
News Image

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में जो तहलका मचाया, उसे पाकिस्तान की कई पीढ़ियां याद रखेंगी। इसी के साथ पूरी दुनिया ऑपरेशन सिंदूर के लोगो को भी हमेशा याद रखेगी। क्या आप जानते हैं इस लोगो को किसने बनाया और कितने समय में बनाया?

भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए जिस ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, उसके लोगो को भारतीय सेना के दो जवानों ने बनाया था। भारतीय सेना ने अपनी बातचीत पुस्तिका में इन दोनों सैनिकों के बारे में खुलासा किया है।

सेना ने 7 मई की रात पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने के आधे घंटे के अंदर ही ऑपरेशन सिंदूर नाम दुनिया को बताया था। सेना ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ऑपरेशन सिंदूर का लोगो जारी किया था।

ऑपरेशन सिंदूर के लोगो में काले रंग के बैकग्राउंड पर बड़े-बड़े सफेद अक्षरों से ऑपरेशन सिंदूर लिखा था। सिंदूर शब्द के पहले O को लाल सिंदूर से भरी कटोरी के रूप में और दूसरे O को बिखरे हुए सिंदूर के तौर पर दिखाया गया था। इस लोगो को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया।

ऑपरेशन सिंदूर का लोगो दो सैनिकों, लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह ने बनाया। यह लोगो सिर्फ एक डिजाइन नहीं है, बल्कि उन महिलाओं के दर्द और देश की प्रतिशोध की भावना का प्रतीक है, जिन्होंने पहलगाम हमले में अपने पतियों को खोया था।

भारतीय सेना की पत्रिका बातचीत में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष कवरेज दिया गया है। पत्रिका के पहले पन्ने पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो बड़े अक्षरों में छपा है, जिसके ऊपर भारतीय सेना का प्रतीक चिह्न है। दोनों सैनिकों ने इस लोगो को महज 45 मिनट में बना दिया था।

कर्नल हर्ष गुप्ता पंजाब रेजिमेंट से हैं, वहीं हवलदार सुरिंदर सिंह सेना के आर्मी एजुकेशन कोर से हैं। दोनों ही सैनिक सेना की स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन में तैनात हैं। उनका बनाया यह लोगो देखते ही देखते देश के लोगों के बीच सेना के अदम्य साहस और ऑपरेशन सिंदूर का प्रतीक बन गया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मनमोहन सरकार में 6 सर्जिकल स्ट्राइक! कांग्रेस ने जारी की चौंकाने वाली लिस्ट

Story 1

अजरबैजान का पाकिस्तान प्रेम: अर्मेनिया के साथ गेम चेंजर डील!

Story 1

क्रिकेटर नहीं, फौजी बनना चाहता था ये खिलाड़ी, एक्स्ट्रा मार्क्स ने बदली किस्मत

Story 1

तमीज कहां गई? जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा पर ईशान खट्टर को इग्नोर करने का आरोप, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Story 1

बूंद-बूंद पानी को तरस रहा पाकिस्तान, कराची एयरपोर्ट के वॉशरूम में भी सूखा

Story 1

टाटा अल्ट्रोज़: लोहा है, टूटेगा कैसे! नए क्रैश टेस्ट में फिर दिखाएगी दम

Story 1

मैदान बना अखाड़ा! बांग्लादेशी और अफ्रीकी खिलाड़ियों में चले लात-घूंसे, VIDEO वायरल

Story 1

एक बार जो हमने कमिट कर लिया... एयरफोर्स चीफ ने क्यों दोहराया सलमान का डायलॉग?

Story 1

अभी एक बाकी है: अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली का इशारा क्या था?

Story 1

प्यार अंधा होता है: ग्रेजुएट प्रेमिका ने 8वीं पास प्रेमी संग रचाई शादी, परिवार के खिलाफ जाकर उठाया कदम