रूस ने फिर से यूक्रेन पर भीषण हमला किया है। इस हमले में रूस ने अब तक की सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक की, जिसमें 367 ड्रोन और मिसाइलें दागी गईं। इस हमले ने यूक्रेन के कई हिस्सों को हिला कर रख दिया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से नाराजगी जताते हुए कहा, मैं पुतिन से खुश नहीं हूं। वो क्रेजी हो गए हैं। यह सब ठीक नहीं है। पुतिन के लिए ट्रंप ने व्हाट द हेल जैसे शब्दों का प्रयोग भी किया।
रूस की ओर से लगातार बढ़ते आक्रामक तेवरों ने वैश्विक चिंता को और गहरा कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला युद्ध की दिशा में एक नया मोड़ साबित हो सकता है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग और भी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है।
हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर अब तक की सबसे भीषण एयरस्ट्राइक की, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। हमले में रूस ने 298 ड्रोन और 69 मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जिससे पूरे यूक्रेन में दहशत फैल गई।
यूक्रेन की वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 45 मिसाइलों और 266 ड्रोन को मार गिराया, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में भारी तबाही हुई है। राजधानी कीव सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां हमले से बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ।
पहले भी रूस कई बार यूक्रेन को निशाना बना चुका है, लेकिन यह हमला अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध अभी भी थमा नहीं है, और हालात दिन-ब-दिन और गंभीर होते जा रहे हैं।
पुतिन जो कर रहे हैं, वह मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वह लोगों को मार रहे हैं, और इस आदमी (पुतिन) के साथ कुछ तो गड़बड़ है, ट्रंप ने कहा।
ट्रंप प्रशासन लंबे समय से रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए सीजफायर की कोशिशों में जुटा है, लेकिन लगातार हो रहे हमलों ने इन कोशिशों को कमजोर कर दिया है।
ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, जेलेंस्की का बातचीत करने का तरीका देश के लिए सही नहीं है। उनके मुंह से निकली हर बात हालात और ज्यादा बिगाड़ रही है। मुझे यह ठीक नहीं लगता, इसे रोका जाना चाहिए।
Trump: I m not happy with what Putin is doing. He s killing a lot of people and I don t know what the hell happened to Putin. I ve known him a long time ... we re in the middle of talking and he s shooting rockets into Kyiv and other cities. I don t like it at all. I m… pic.twitter.com/c5cd2YcGjJ
— Aaron Rupar (@atrupar) May 25, 2025
मेरठ में सरेआम महिला को चूमा, अब कान पकड़कर बोला - माफ कर दो सर, गलती हो गई!
कन्नड़ न बोलने वालों पर नफरत: कंटेंट क्रिएटर का दिल्ली वाला जवाब वायरल!
राज्यसभा चुनाव: 19 जून को आठ सीटों के लिए मतदान, कई दिग्गज होंगे रिटायर
क्रिकेट इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड: पूरी टीम 2 रनों पर ऑल आउट!
6 बंदूकें, 1 कैमरा और ढेरों सवाल. ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तान कनेक्शन?
लालू परिवार में दरार: तेज प्रताप यादव छह साल के लिए निष्कासित!
अमेरिका में मेड इन इंडिया मैनहोल कवर की तस्वीर वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पत्नी ने सबके सामने क्यों मारा थप्पड़? मुंह छुपाते दिखे मैक्रों!
क्या राष्ट्रपति मैक्रों को पत्नी ने मारा थप्पड़? वायरल वीडियो पर मचा बवाल!
खान सर ने गुपचुप रचाई शादी, बताया देशहित में लिया फैसला!