सिएटल, अमेरिका से एक मैनहोल कवर की तस्वीर वायरल हो रही है, जिस पर मेड इन इंडिया लिखा हुआ है। यह तस्वीर वायरल होने का कारण यही है। स्टीफन नाम के एक यूजर ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
स्टीफन ने एक्स पर वाशिंगटन स्टेट के सिएटल शहर में लगे मैनहोल कवर की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, सिएटल शहर अपने मैनहोल कवर भारत से क्यों मंगवाता है?
स्टीफन के इस पोस्ट के बाद इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई। इस बहस में कई अमेरिकी और भारतीय शामिल हो गए। मैनहोल के कवर की बहस अमेरिकी आर्थिक नीति, बिजनेस डील और ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग पर उनकी निर्भरता तक पहुंच गई।
एक अमेरिकी यूजर ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, आप कहीं भी देख लीजिए, विदेशी और हमारी अपनी सरकार हमको खोखला कर रही है। इसमें समय लगेगा लेकिन ये सब बंद होना चाहिए।
विनीत नाइक नाम के एक भारतीय यूजर ने स्टीफन को जवाब देते हुए लिखा, भारत, अमेरिका की तुलना में आधे दाम पर 6 गुना ज्यादा लौह अयस्क का उत्पादन करता है। इसलिए अमेरिका को मैनहोल कवर एक्सपोर्ट करना तुलनात्मक रूप से भारत के लिए फायदे का सौदा है। इसके चलते अमेरिकी सोफिस्टिकेटेड इंजन, और हथियार बनाने जैसी बड़ी समस्याओं के बारे में सोच सकते हैं। और मैनहोल कवर जैसी उबाऊ चीजों को भारत के जिम्मे छोड़ सकते हैं।
एक और यूजर ने भारतीय मैनहोल कवर की तारीफ करते हुए लिखा, यह किसी और देश के सीवर सिस्टम से 3 गुना ज्यादा मजबूत होता है।
एक भारतीय यूजर ने इसमें पर्यावरण का एंगल ढूंढ निकाला। उन्होंने लिखा, अमेरिका अपना पर्यावरण और अपने लोगों को प्रोटेक्ट करना चाहता है। इसलिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले सभी प्रोडक्टस भारत और चीन में बनवाता है। जहां ज्यादा जनसंख्या होने के चलते सस्ता लेबर मिल जाता है। चीन और भारत इसके चलते पॉल्यूशन की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी पैदा हुई हैं।
अमेरिका लंबे समय से भारत से मैनहोल कवर का आयात कर रहा है। 2007 में द न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि कई अमेरिकी शहर सालों से भारत से मैनहोल कवर मंगवा रहे हैं। क्योंकि भारतीय मैन्युफैक्चरर्स अमेरिकी कंपनियों की तुलना में 20 से 60 प्रतिशत सस्ती कीमत पर मैनहोल कवर देते हैं।
Why does the city of Seattle get their manhole covers from India? pic.twitter.com/E75TEP7ZNj
— Stephen “The Yellow Dart” Schutt (@schuttsm) May 23, 2025
जूनियर डेविस कप में जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल
ऑपरेशन सिंदूर एक हफ्ता और चलता तो... बलूच नेता का पीएम मोदी को मार्मिक पत्र
भारी ड्राइवर! रेल की पटरी पर दौड़ा दी JCB, बगल में खड़ी थी ट्रेन
पनामा में मंदिर पहुंचे JMM सांसद, थरूर ने की जमकर तारीफ
दक्षिण कोरिया में कोरियाई बिहारी : सांसद संजय झा हैरान, कोरियन लड़के ने हिंदी-मैथिली में कहा - दही-चूड़ा मेरा फेवरेट!
पीएम मोदी के सामने गिड़गिड़ाया पाक नेता, बोला- हमें बचा लीजिए!
वायरल वीडियो: हीरे की खेती ! सीट खाली कराने का अनोखा जुगाड़, यूजर्स बोले फेंकू महाराज
सीसीटीवी में कैद: बीजेपी नेता का हाईवे पर अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल
लालू-राबड़ी ने क्यों रखा तेजस्वी के बेटे का नाम इराज़ ? जानिए क्या है इसका मतलब!
लखनऊ: 24 घंटे में दुष्कर्मी का एनकाउंटर, पुलिस ने किया घायल गिरफ्तार