पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। राजधानी पटना में एलन इंस्टीट्यूट के सहायक प्राध्यापक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उनका रवैया सवालों के घेरे में आ गया है।
समारोह में, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया और उन्हें एक छोटा पौधा भेंट किया। इसके बाद नीतीश कुमार ने पौधे का गमला अधिकारी के सिर पर रख दिया।
यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मंच पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
कुछ लोगों ने इसे हंसी-मजाक समझा, लेकिन कई लोग असहज और हैरान दिखे।
यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार सार्वजनिक रूप से इस तरह के व्यवहार के कारण चर्चा में हैं। पहले भी उन्हें राष्ट्रगान के दौरान हंसते हुए देखा गया था। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते समय भी उनका हंसता हुआ वीडियो वायरल हुआ था।
विपक्ष ने इस घटना को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले से ही मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं और राज्य चलाने में असमर्थ हैं।
*VIDEO | Patna: Bihar CM Nitish Kumar playfully places a flower pot on the head of ACS Education S. Siddharth during an event at LN Mishra Institute, leaving the audience in splits.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 26, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/Mw14n1sdtF
लखनऊ में पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन, कई ट्रेनें प्रभावित
डेटॉल साबुन में ब्लेड! नहाते वक़्त बच्चे के चेहरे पर लगा कट, पिता ने की शिकायत
विराट का फूटा गुस्सा, शीशे पर दे मारी बोतल, जानें क्या थी वजह!
पॉक्सो केस बंद होते ही बृजभूषण का रोड शो, विनेश फोगाट ने कसा तंज
बलिया में सनसनी: प्रेम में विफल युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को लगाई आग!
सुप्रीम कोर्ट में तकिये के साथ दिखा शख्स, जज ने लगाई फटकार!
BCCI जिसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने वाला था, वो अब इंग्लैंड जाएंगे!
बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर पत्थरों की बौछार, आक्रोश का वीडियो वायरल
घर के आंगन में जहाज! कप्तान की नींद ने मचाई तबाही
LSG कप्तान पंत पर 30 लाख का जुर्माना, फ्लिप मारने का जश्न पड़ा महंगा!