महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर क्रिकेट जगत में फिर बहस छिड़ गई है।
चेन्नई सुपर किंग्स के अंतिम मुकाबले के बाद धोनी ने अपने आईपीएल भविष्य को लेकर एक ऐसा जवाब दिया, जिससे संन्यास की अटकलें और तेज हो गईं।
स्टार स्पोर्ट्स के एक लाइव शो में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और सुरेश रैना के बीच धोनी के भविष्य को लेकर जोरदार बहस हुई। दोनों की राय अलग-अलग थी।
सुरेश रैना, धोनी का समर्थन कर रहे थे, जबकि आकाश चोपड़ा ने उनकी उम्र और फिटनेस पर सवाल उठाए। इस बहस में संजय बांगड़ और आरपी सिंह भी शामिल हुए।
आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाया कि क्या धोनी एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी होते तो क्या वे CSK में होते?
सुरेश रैना ने जवाब दिया कि निश्चित रूप से होते, क्योंकि वे 18 साल से टीम का हिस्सा हैं और आज भी सबसे ज्यादा छक्के मारते हैं।
चोपड़ा ने फिर पूछा कि अगर धोनी इतने बड़े खिलाड़ी हैं तो वे 7, 8 या 9 नंबर पर क्यों बैटिंग कर रहे हैं? टीम की टॉप ऑर्डर फ्लॉप रही, फिर भी वे ऊपर क्यों नहीं आए? क्या वे फिट नहीं हैं?
रैना ने जवाब दिया कि धोनी आखिरी के चार ओवर में बैटिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं और वे 43 साल की उम्र में भी विकेटकीपिंग कर रहे हैं। पिछले साल उन्होंने खुद कहा था कि वे टीम में युवाओं को मौका देना चाहते हैं।
आरपी सिंह ने कहा कि धोनी का घुटने का ऑपरेशन हुआ है और हर खिलाड़ी को रिकवरी में समय लगता है। उन्होंने खुद को मैनेज किया है।
धोनी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीजन के आखिरी मुकाबले में बैटिंग नहीं की थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी मैच था, तो उन्होंने कहा कि वे यह नहीं कह रहे कि वे खत्म हो गए हैं, और न ही वे यह कह रहे हैं कि वे वापस आएंगे। उनके पास फैसला करने के लिए 4-5 महीने हैं।
धोनी के इस बयान ने रिटायरमेंट की अटकलों को और हवा दे दी है। यह साफ नहीं है कि धोनी 2026 में खेलेंगे या नहीं। लेकिन उनकी मौजूदगी और उनका फैसला IPL के प्रशंसकों और CSK के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।
16 runs in 6 balls! Will #AakashChopra & #SanjayBangar back #MSDhoni as the ultimate finisher? 👀
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 25, 2025
Our experts debate: is it 𝙏𝙄𝙈𝙀 𝙐𝙋 or 𝙅𝙐𝙎𝙏 𝙏𝙄𝙈𝙀 𝙊𝙐𝙏, as Thala leads CSK #OneLastTime! 🔥
Join them for a fiery debate TODAY at 2:30 PM!#Race2Top2 👉 GTvCSK | SUN,… pic.twitter.com/9XPzzrtZgq
भारत माता के सपूत: पीएम मोदी ने वीर सावरकर को जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सिंधु नदी समझौते पर मोदी का पाक पर प्रहार: अभी तो कुछ किया ही नहीं, पसीने छूटने लगे!
थरूर की टीम ने पनामा में उजागर किया आतंक का सच, रोम और सऊदी अरब में भी गूंजी भारत की आवाज
प्यार में सनक: शादी के लिए राजी नहीं हुए तो, प्रेमिका के घर के बाहर खुद को लगाई आग
IPL 2025: दिल तो बच्चा है जी , विराट कोहली का ये जश्न का वीडियो वायरल!
UP: देवर से इश्क, पति ने पंचायत में कराई शादी!
समस्तीपुर कोर्ट से 4 कुख्यात कैदी फरार, बिहार में हाई अलर्ट!
TATA की सस्ती कार में महंगा स्टील का कमाल! क्रैश टेस्ट में दिखा दम, बॉडी बेदाग
ऋषभ पंत की तूफानी सेंचुरी पर संजीव गोएनका का एक शब्द में रिएक्शन: पंतास्टिक!
कौन हैं बलवंत सिंह राजपूत, जिनके बेटे की शादी में पहुंचे पीएम मोदी!