यूक्रेन पर रूसी हवाई हमले से भड़के ट्रंप, पुतिन को बताया क्रेजी !
News Image

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले सवा तीन सालों से युद्ध जारी है। तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है। इस बीच, रूस ने यूक्रेन पर अब तक की सबसे बड़ी हवाई स्ट्राइक की है, जिससे भारी तबाही हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हमले से बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि वह व्लादिमीर पुतिन से बिल्कुल खुश नहीं हैं। उन्होंने पुतिन को क्रेजी तक कह डाला। ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पुतिन को क्या हो गया है।

रूस ने हाल ही में यूक्रेन को निशाना बनाते हुए मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा, रूस के व्लादिमीर पुतिन के साथ मेरे हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन उनके साथ कुछ हुआ है। वह बिल्कुल क्रेजी हो गए हैं! वह बेवजह बहुत से लोगों को मार रहे हैं, मैं सिर्फ़ सैनिकों की बात नहीं कर रहा हूं। बिना किसी कारण के यूक्रेन के शहरों में मिसाइल ड्रोन दागे जा रहे हैं। मैंने हमेशा कहा है कि वह यूक्रेन का सिर्फ़ एक टुकड़ा नहीं, बल्कि पूरा यूक्रेन चाहते हैं, शायद यह सही साबित हो रहा है।

ट्रंप ने आगे कहा कि, अगर वह ऐसा करते हैं, तो इससे रूस का पतन हो जाएगा! इसी तरह, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की जिस तरह से बात करते हैं, उससे वह अपने देश का भला नहीं कर रहे हैं। उनके मुंह से निकलने वाली हर बात समस्याएं पैदा करती है, मुझे यह पसंद नहीं है, बेहतर होगा कि इसे रोक दिया जाए। यह एक ऐसा युद्ध है जो अगर मैं राष्ट्रपति होता तो कभी शुरू नहीं होता। यह ज़ेलेंस्की, पुतिन और बाइडेन का युद्ध है, मेरा नहीं।

मीडिया से बातचीत में भी ट्रंप ने यही बात कही। उन्होंने कहा कि वे पुतिन को लंबे समय से जानते हैं और उनके संबंध अच्छे रहे हैं। लेकिन अब पुतिन रॉकेट्स दाग रहे हैं, शहरों पर हमला कर रहे हैं और लोगों को मार रहे हैं, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन में रूसी हवाई हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं। रूस ने 298 ड्रोन और 69 मिसाइलें दागीं, जिससे पूरे यूक्रेन में दहशत फैल गई। इस हमले से कई इलाकों में तबाही मची है। यूक्रेनी वायुसेना के मुताबिक, उन्होंने 45 मिसाइलों और 266 ड्रोन को नष्ट किया है। राजधानी कीव में इस हवाई हमले से भारी नुकसान हुआ है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

विराट-ज़हीर के फोन में क्या है, जिसे देख कोहली रह गए हक्का-बक्का?

Story 1

पत्नी ने सबके सामने क्यों मारा थप्पड़? मुंह छुपाते दिखे मैक्रों!

Story 1

सौरव गांगुली के भाई और भाभी पुरी में बाल-बाल बचे, पलटी नाव!

Story 1

7 मई, रात 1:05: ऑपरेशन सिंदूर - पाकिस्तान में तबाही का मंजर

Story 1

इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय खिलाड़ी प्रियांक पांचाल का संन्यास, क्रिकेट को कहा अलविदा!

Story 1

राज्यसभा चुनाव: 19 जून को आठ सीटों के लिए मतदान, कई दिग्गज होंगे रिटायर

Story 1

लालू परिवार में दरार: तेज प्रताप यादव छह साल के लिए निष्कासित!

Story 1

IPL 2025 के बाद इस लीग का आगाज, टीम ने कप्तान का किया ऐलान!

Story 1

नीतीश कुमार ने अधिकारी के सिर पर रखा पौधा, वीडियो वायरल!

Story 1

विमान से उतरते वक्‍त पत्‍नी का राष्‍ट्रपति मैक्रों को थप्‍पड़! वीडियो हुआ वायरल