अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 मापी गई
News Image

आज, 25 मई, 2025 को सुबह अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई है।

यह भूकंप जमीन से 135 किलोमीटर नीचे आया था।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने या नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन सतर्क है और हालात पर नजर रख रहा है।

अफगानिस्तान में बीते दिन भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले 17, 18 और 19 मई को भी भूकंप आया था। भूकंप के लिहाज से अफगानिस्तान संवेदनशील क्षेत्र है।

शनिवार को आए भूकंप की तीव्रता 4.5 और केंद्र 120 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे पहले 19 मई को 4.2 तीव्रता का भूकंप, 18 मई को भी 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप 150 किलोमीटर की गहराई पर था।

शुक्रवार (23 मई, 2025) को नेपाल में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। शुक्रवार तड़के नेपाल में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि इंडोनेशिया के दक्षिणी सुमात्रा में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गिहराई पर था। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर अब तक सामने नहीं आई है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सकुराजिमा ज्वालामुखी से आग का फव्वारा, 3000 मीटर तक छाया अंधेरा!

Story 1

12 साल का रिश्ता ? तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया पर लुकाछिपी , युवती की फोटो डिलीट

Story 1

सबसे शक्तिशाली इंसान लगातार मुंह की खा रहा! अमेरिका में ट्रंप से ज्यादा पावरफुल कौन?

Story 1

2015 आखिरी मौका था: थरूर ने अमेरिका में खोला पाकिस्तान के आतंक का काला चिट्ठा

Story 1

शुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान, खुद चुना बल्लेबाजी क्रम

Story 1

क्या आपका अकाउंट हैक हुआ है? तेज प्रताप यादव के दावे पर JDU की प्रतिक्रिया!

Story 1

बलोच नेता का पीएम मोदी को पत्र: स्वतंत्र बलूचिस्तान भारत के लिए रणनीतिक लाभ

Story 1

ओवैसी का पाकिस्तान को विदेशी धरती से ललकार: आतंकवाद को समर्थन देना बंद करो!

Story 1

मात्र 100 रुपये में अपना घर! इटली में सरकार दे रही है सुनहरा मौका

Story 1

रिजवी का तूफान, पंजाब किंग्स की टॉप-2 की राह में रोड़ा!