ट्रेंट ब्रिज टेस्ट मैच में हैरी ब्रुक ने एक ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा जिसे देखकर कप्तान बेन स्टोक्स भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाए।
स्लिप में खड़े हैरी ब्रुक ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से वेस्ले मदेवेरे का कैच लपका और इंग्लैंड को एक बेहद महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। यह पल मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ, जिसके बाद जिम्बाब्वे की पूरी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
तीसरे दिन का खेल चल रहा था, और जिम्बाब्वे फॉलोऑन खेल रही थी, स्कोर था 142-4। मैदान पर सिकंदर रज़ा के साथ वेस्ले मदेवेरे जमे हुए थे और धीरे-धीरे एक मजबूत साझेदारी बना रहे थे। इंग्लैंड को एक मौके की तलाश थी, और वह मौका हैरी ब्रुक ने बनाया।
48वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑफ स्टंप के बाहर एक शॉर्ट गेंद डाली। गेंद अचानक तेजी से उठी और मदेवेरे चौंक गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप की ओर उड़ गई।
ऐसा लग रहा था कि गेंद फील्डर्स के सिर के ऊपर से निकल जाएगी, लेकिन हैरी ब्रुक ने कुछ और ही तय कर रखा था। ब्रुक ने हवा में ऊंची छलांग लगाई और एक हाथ से गेंद को पकड़ लिया। पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा और बेन स्टोक्स खुद हैरान होकर कुछ सेकंड तक ब्रुक की ओर देखते ही रह गए।
मदेवेरे ने 36 गेंदों पर 31 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। इस कैच के साथ इंग्लैंड को बड़ी साझेदारी तोड़ने में मदद मिली और जिम्बाब्वे पर फिर से दबाव बन गया।
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 565-6 पर पारी घोषित की थी। ओली पोप, जैक क्रॉली और बेन डकेट ने शतक जमाए, जबकि हैरी ब्रुक ने अर्धशतक बनाया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में सिर्फ 265 रन पर ढेर हो गई और फॉलोऑन खेलने उतरी।
दूसरी पारी में भी टीम कुछ खास नहीं कर पाई। मैच के हीरो रहे युवा स्पिनर शोएब बशीर, जिन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट झटककर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी। जिम्बाब्वे दूसरी पारी में सिर्फ 255 रन ही बना पाई और इंग्लैंड ने मुकाबला पारी और 45 रन से अपने नाम कर लिया।
You re a wizard, Harry 🧙♂️ pic.twitter.com/AEsn6PnwAo
— England Cricket (@englandcricket) May 24, 2025
विधायक सूर्यकांत पासवान का अश्लील वीडियो वायरल, बोले - BJP नेता ने की एडिट
सीट के लिए हाथापाई: ट्रेन में यात्री ने काटा, घसीटा, जमकर चले लात-घूंसे!
दीवार से टक्कर, 2 किमी तक धुएं का गुबार, गुजरात विमान हादसा भयावह!
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: चमत्कार! व्यक्ति सीट नंबर 11A पर बैठा और बच गया
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: उड़ान से पहले यात्री का वायरल वीडियो, मुस्कुराते हुए कहा अलविदा!
एयर इंडिया विमान हादसे में लकी सीट नंबर 11A, यात्री की जान बाल-बाल बची
गुडबाय इंडिया... एयर इंडिया विमान दुर्घटना से पहले ब्रिटिश यात्री का मार्मिक पोस्ट हुआ वायरल
अहमदाबाद में विमान हादसा: धमाका, भगदड़ और जलता मलबा
अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास विमान हादसा, 242 यात्री सवार