मुकुल देव के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अजय देवगन और जूनियर एनटीआर भी स्तब्ध
News Image

पॉपुलर अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस खबर से बॉलीवुड सदमे में है। अजय देवगन सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अजय देवगन ने मुकुल देव के साथ अपनी आगामी फिल्म सन और सरदार 2 में काम कर रहे थे। उन्होंने लिखा, अभी भी समझने की कोशिश कर रहा हूं... मुकुल, यह सब बहुत जल्दी और अचानक है। आपके पास हर चीज को हल्का करने का तरीका था, यहां तक कि सबसे भारी दिनों में भी। ओम शांति।

सोनू सूद ने भी मुकुल देव को याद करते हुए लिखा, आत्मा को शांति मिले मुकुल भाई। आप रत्न थे, हमेशा याद आओगे। आपको हिम्मत मिले राहुल भाई।

नील नितिन मुकेश ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, प्रिय मुकुल के इतने जल्दी हमें छोड़ कर चले जाने की खबर से वाकई दुखी हूं। एक पावरहाउस परफॉर्मर और प्यार इंसान। राहुल देव, मुग्धा गोडसे और पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदानाएं। इस मुश्किल वक्त में भगवान आप सभी के साथ रहे। ओम शांति।

तुषार कपूर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, आपकी आत्मा को शांति मिले मुकुल। आप बहुत प्यारे को-स्टार और बहुत अच्छे इंसान थे। राहुल देव और परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं!

तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, जो वॉर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, ने भी मुकुल देव के निधन पर शोक जताया। उन्होंने मुकुल देव के साथ तेलुगु फिल्म Adhurs में काम किया था। उन्होंने लिखा, मुकुल देव गारू के निधन से दुखी हूं। Adhurs के दौरान उनके साथ बिताया गया वक्त और कला के प्रति उनके कमिटमेंट्स को याद कर रहा हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

अरशद वारसी ने मुकुल देव की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मुकुल देव के बारे में सुनकर दिल टूट गया। मैं उन्हें बहुत पसंद करता था। वे एक दोस्त, कलीग, खूबसूरत आत्मा वाले एक अद्भुत इंसान थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

दीपशिखा नागपाल, एस्ले रबेलो और हंसल मेहता सहित कई अन्य कलाकारों ने भी मुकुल देव को श्रद्धांजलि दी है।

मुकुल देव के बड़े भाई राहुल देव ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 23 मई की रात मुकुल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे अपने पीछे बेटी सिया, भाई राहुल और बहन रश्मि कौशल को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिनों से बीमार थे और आईसीयू में भर्ती थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मानसून की रफ्तार: 24 घंटों में केरल पहुंचेगा, डेढ़ दशक बाद बनेगा रिकॉर्ड!

Story 1

जापान में अभिषेक बनर्जी ने आतंकवाद को बताया पागल कुत्ता , पाकिस्तान को हैंडलर

Story 1

आधी रात को डोली धरती: म्यांमार और अफगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके, लोग सहमे

Story 1

कौशांबी: अस्पताल संचालक ने नर्स को सरेआम पीटा, CCTV में कैद हुई क्रूरता!

Story 1

मुकुल देव के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अजय देवगन और जूनियर एनटीआर भी स्तब्ध

Story 1

सीबीआई दफ्तर पर धनुष-बाण से हमला! एएसआई घायल, बिहार का दिनेश मुर्मू गिरफ्तार

Story 1

विराट कोहली ने T20 में रचा इतिहास, बने पहले बल्लेबाज जिन्होंने किया यह करिश्मा

Story 1

IPL के सितारे साई सुदर्शन को मिला टेस्ट टीम में मौका, डेब्यू लगभग तय!

Story 1

ठाणे में कोरोना का कहर: 21 वर्षीय युवक की मौत, स्वास्थ्य सचिव ने संभाला मोर्चा

Story 1

बवंडर का खौफनाक मंजर: वीडियो देख कांप उठेंगे आप!