जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में ऐतिहासिक शतक जड़ दिया है।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 97 गेंदों में सेंचुरी पूरी की, जिसके साथ ही उन्होंने कई अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
ब्रायन बेनेट जिम्बाब्वे के लिए सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
ब्रायन बेनेट इंग्लैंड में शतक लगाने वाले जिम्बाब्वे के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले, साल 2000 में मर्रे गुडविन ने इंग्लैंड में शतक लगाया था। यानी 25 साल बाद किसी जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ने इंग्लैंड में टेस्ट सेंचुरी लगाई है।
ब्रायन बेनेट जिम्बाब्वे के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। ये उनके टेस्ट क्रिकेट में दूसरा शतक है।
इंग्लैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे के सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने ही टेस्ट शतक लगाए हैं। पहला शतक 1996 में एंडी फ्लावर ने जड़ा था। इसके बाद साल 2000 में मर्रे गुडविन ने ये कमाल किया और अब 2025 में ब्रायन बेनेट ने टेस्ट शतक ठोका है।
ब्रायन बेनेट उभरते हुए जिम्बाब्वे क्रिकेटर हैं, जो तीनों फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के लिए खेलते हैं। वे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
बेनेट ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मैचों में 273 रन बनाए थे, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे, और उनका औसत 45.50 रहा।
ब्रायन बेनेट का जन्म 10 नवंबर, 2003 को हरारे में हुआ था। उनका एक जुड़वा भाई भी है जिसका नाम डेविड बेनेट है। दोनों भाइयों ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक साथ जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया था और मार्च 2024 में, उन्होंने जिम्बाब्वे इमर्जिंग टीम के लिए 2023 अफ्रीकी खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
21-year-old opener Brian Bennett, in his debut Test year, becomes the youngest Zimbabwean to score a Test ton — his second — against England & the fastest by a Zimbabwean.
— Dr Satendra Singh, MD (@drsitu) May 23, 2025
Second Zim batter to do so in England, third overall. What a rise! 🇿🇼🔥 #ENGvZIM #TestCricket pic.twitter.com/1rbxqYmtMz
रोहित और कोहली के बाद, एक और दिग्गज खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा!
साड़ी में अंग्रेजी गाने पर भारतीय लड़कियों का धमाल, देखता रह गया जमाना!
माओवादियों के समर्थन में CPIM, नक्सली मुठभेड़ पर सरकार से कार्रवाई रोकने की मांग!
ऑपरेशन सिंदूर पर मरियम नवाज़ का कबूलनामा: दुश्मन दशकों में न कर सके ऐसा नुकसान
पूर्वोत्तर के उदय को सलाम: अंबानी का ऑपरेशन सिंदूर को नमन, अदाणी का ₹50,000 करोड़ का निवेश वादा
युवराज सिंह अब कोचिंग की दुनिया में मचाएंगे धमाल, मिली अहम जिम्मेदारी
दिग्वेश नहीं तो क्या? लखनऊ के गेंदबाज ने विकेट लेकर काटा चालान , मचा हड़कंप!
IPL 2025: LSG की जीत पर संजीव गोयनका का पोस्ट वायरल, GT के लिए लिखी खास बात
ऋषभ पंत का नो लुक छक्का! गेंदबाज भी देखते रह गए
तूफानी छक्का! अभिषेक शर्मा ने गेंद से तोड़ा कार का शीशा, गरीबों को मिली 5 लाख की किट