रिश्वत के आरोप में AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, विजिलेंस की जालंधर में रेड
News Image

जालंधर में विजिलेंस टीम ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सोमवार सुबह उनके जालंधर स्थित घर से हुई।

सुबह 8:45 बजे मंदिर मोड़ के पास से उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके बाद विजिलेंस टीम उन्हें उनके घर ले गई और घर की तलाशी शुरू की गई। तलाशी के दौरान पुख्ता सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह मामला एटीपी रिश्वत कांड से जुड़ा है। रमन अरोड़ा पर आरोप है कि वे जालंधर नगर निगम के माध्यम से लोगों को नोटिस भेजवाकर बाद में पैसे लेकर उन्हें रफा-दफा करवाते थे।

यह केस पहले से गिरफ्तार एटीपी सुखदेव वशिष्ठ से जुड़ा है, जो नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में तैनात था। वशिष्ठ से पूछताछ के बाद विजिलेंस को रमन अरोड़ा की भूमिका पर संदेह हुआ और जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

रमन अरोड़ा के वकील ने गिरफ्तारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्हें रेड की सूचना मिलने के बाद जब वे विधायक के घर पहुंचे, तो उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। वकील ने कहा कि वे यह देखने आए हैं कि विधायक से किस बारे में पूछताछ हो रही है, लेकिन अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया है।

दिल्ली में सत्ता से बाहर होने के बाद अब पंजाब AAP का इकलौता मजबूत गढ़ बचा है। ऐसे में सरकार यहां साफ-सुथरी छवि को लेकर गंभीर नजर आ रही है। विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे 2027 के चुनावों से पहले पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी छवि को मजबूत कर सके।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आतंकवाद के खिलाफ भारत के समर्थन में जर्मनी, कहा - आत्मरक्षा का पूरा हक

Story 1

इंग्लैंड दौरे के लिए युवा टीम घोषित: मुंबई के आयुष बनेंगे कप्तान, अभिज्ञान उपकप्तान

Story 1

इंग्लैंड दौरे के लिए 24 मई को टीम इंडिया का ऐलान!

Story 1

सारे बेरोजगार समाज में खुशी की लहर, कारण सिर्फ ये एक लड़की!

Story 1

मोदी ने हम पर वॉटर बम गिराया: सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने दिखाई अकड़

Story 1

IND vs ENG: विराट के नंबर 4 पर ये खिलाड़ी करेगा बैटिंग, टीम इंडिया में बड़ा बदलाव!

Story 1

संसद के सामने वाली मस्जिद बनेगी सरकार की संपत्ति! ओवैसी का वक्फ कानून पर बड़ा हमला

Story 1

पानी रोका तो सांसें रोक देंगे : पाकिस्तानी सेना ने हाफिज सईद की भाषा दोहराई

Story 1

शर्मनाक: गैंगरेप के आरोपियों का जमानत पर रोड शो, इंसाफ पर सवाल!

Story 1

RCB के लिए खुशखबरी: खूंखार खिलाड़ी फिट, फाइनल का रास्ता हुआ आसान!