पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी का आरोप है कि विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को हमले की जानकारी पहले से क्यों दी?
इस आरोप पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए 1991 में हुए भारत-पाकिस्तान समझौते की याद दिला दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर समझौते के दस्तावेज शेयर कर कांग्रेस को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है।
दरअसल, 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत, दोनों देशों को अपने सैन्य अभ्यास और सेना के मूवमेंट की जानकारी एक-दूसरे को पहले से देनी थी। दोनों देशों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
निशिकांत दुबे ने 1991 के दस्तावेज शेयर करते हुए सवाल किया है कि कांग्रेस ने भारतीय सेना की मूवमेंट और युद्धाभ्यास की जानकारी पाकिस्तान को देने का समझौता क्यों किया था? क्या यह समझौता देशद्रोह है?
उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि यह समझौता आपकी बनाई हुई सरकार के समय का है। 1991 में आपकी कांग्रेस पार्टी की समर्थित सरकार ने यह समझौता किया था कि भारत और पाकिस्तान आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान-प्रदान करेगा।
निशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि हम संसद में भी रक्षा की रणनीति पर चर्चा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि 1991 में जब आप (कांग्रेस) चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे रहे थे और 1994 में जब पीवी नरसिम्हा राव की सरकार थी, तब इसे लागू किया गया था। आपने लिखा कि नौसेना और सेना कहां तैनात होगी और वायुसेना कैसे काम करेगी।
राहुल गांधी @RahulGandhi जी यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है ।1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान प्रदान भारत व पाकिस्तान एक दूसरे से करेगा।क्या यह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी… pic.twitter.com/Me8XFHm0da
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 23, 2025
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा दावा: पूर्वोत्तर में रोजगार क्रांति!
मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान की गीदड़ भभकी: पानी रोकोगे तो सांसें बंद कर देंगे
बैन हुए दिग्वेश, तो आकाश ने लहराई नोटबुक , BCCI को दी चुनौती!
पाकिस्तान की उल्टी गिनती शुरू! जापान ने दिया भारत का साथ, कूटनीतिक प्रहार
पाकिस्तानी सेना का आतंकियों जैसा लहजा!
तिरुपति मंदिर में नमाज: वीडियो वायरल होने पर भक्तों का फूटा गुस्सा, जांच के आदेश
क्या 1991 का भारत-पाक समझौता देशद्रोह है? दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
इंग्लैंड अंडर-19 टीम का ऐलान: सभी कुंवारे खिलाड़ी शामिल!
सामूहिक बलात्कार के आरोपियों का हीरो की तरह स्वागत, 25 किलोमीटर का जुलूस!
आईपीएल 2025: लखनऊ की जीत, हैंडशेक ने मचाया बवाल!