राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और विभिन्न राज्यों की पुलिस के कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए. इस दौरान, मरणोपरांत दिए गए कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र भी शामिल थे.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी अब्दुल लतीफ को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया. वहीं, आर्टिलरी रेजिमेंट 28 राष्ट्रीय राइफल्स के नायक दिलवर खान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हिमायूं मुजम्मिल भट को मरणोपरांत, देश का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार, कीर्ति चक्र प्रदान किया गया.
दिल्ली AIMIM के अध्यक्ष शोएब जमई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है.
उन्होंने अब्दुल लतीफ और दिलवर खान की मां व पत्नी की राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ग्रहण करते हुए तस्वीरें पोस्ट कीं. इसके साथ उन्होंने लिखा, यह दो तस्वीर भारत के मुसलमान की देश के प्रति कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी और सर्वोच्च बलिदान का असली सर्टिफिकेट है.
शोएब जमई ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में 70,000 से ज्यादा मुस्लिम पुलिसकर्मी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं. उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि आज भी उन्हें संदेह की नज़रों से देखा जाता है.
कीर्ति चक्र, भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है. राष्ट्रपति मुर्मू ने सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उन कर्मियों को भी सम्मानित किया जिन्होंने अदम्य साहस का प्रदर्शन किया. इस दौरान छह कीर्ति चक्र दिए गए, जिनमें से चार मरणोपरांत थे. सिख लाइट इन्फैंट्री के कर्नल मनप्रीत सिंह, राष्ट्रीय राइफल्स के दो अन्य सैन्य कर्मियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी को भी मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया.
राष्ट्रपति ने 33 शौर्य चक्र भी प्रदान किए, जिनमें से सात मरणोपरांत दिए गए. यह समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था.
*यह दो तस्वीर भारत के मुसलमान की देश के प्रति कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी और सर्वोच्च बलिदान का असली सर्टिफिकेट है। क्या आपको पता है कि आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई जम्मू कश्मीर में मौजूद 70000 से ज्यादा मुस्लिम पुलिसकर्मी लड़ रहे हैं।
— Dr. Shoaib Jamai (@shoaibJamei) May 23, 2025
अफसोस है कि आज भी उनको शक की निगाहों से देखा… pic.twitter.com/2IgzA0QDgg
भविष्य के खतरों पर अनिश्चितता: सीडीएस चौहान की नई किताब में बड़ा खुलासा
रोहित और कोहली के बाद, एक और दिग्गज खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा!
2200 करोड़ के भ्रष्टाचार में फंसे पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, अस्पताल से आई तस्वीर!
बिहार पंचायती राज विभाग में 900+ पदों पर भर्ती, आवेदन 26 मई से!
मोदी ने हम पर वॉटर बम गिराया: सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने दिखाई अकड़
टीम इंडिया में चयन के बाद वैभव ने छुए धोनी के पैर, वीडियो वायरल
कर्नाटक: गैंगरेप के आरोपी आफताब, रियाज समेत 7 आरोपियों का विजय जुलूस, शर्मसार हुआ समाज!
विजय सेतुपति की एस : मास्टरपीस या फ्लॉप? दर्शकों की राय
भारत का वाटर स्ट्राइक : पाकिस्तान में सूखे के बादल, सेना की गीदड़भभकी - पानी रोका तो सांसें रोक देंगे!
लखनऊ: जान बचाने को ई-रिक्शा से कूदी छात्रा, चार दरिंदे गिरफ्तार