आई लव यू बोलना पड़ा भारी: सड़क पर चप्पलों से उतरा आशिक का भूत!
News Image

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो लड़कियों ने एक मनचले युवक को सड़क पर चप्पलों से पीट-पीटकर उसकी आशिकी निकाल दी। युवक ने लड़कियों से I Love You कहा, जिसके बाद गुस्से से भरी युवतियों ने उसे गिरा कर लात-घूंसे और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़कियों ने युवक को जमीन पर गिराया और बाल पकड़-पकड़कर मारा। एक लड़की लगातार उसकी गर्दन पकड़कर डांट रही थी और कह रही थी, आई लव यू बोलता है लड़कियों को? वहीं आसपास खड़े लोग भी चिल्ला रहे थे, पीटो इसको!

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो लड़कियों ने एक रंगबाजी व बदतमीजी कर रहे लड़के को जमकर पिटाई की। युवतियों ने चप्पलों और लात-घूसों से उसे पीटा क्योंकि वह राह गुजरती युवतियों से छेड़छाड़ कर रहा था।

ऐसे मामलों में अक्सर देखा जाता है कि स्कूल, कॉलेज या सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों से छेड़छाड़ या अश्लील हरकतें करने वाले लड़के खुलेआम घूमते हैं। जब लड़कियां या उनके परिजन चुप रहते हैं तो ऐसे मनचलों का मनोबल बढ़ जाता है। लेकिन हाथरस की इन बहादुर लड़कियों ने एक उदाहरण पेश किया है।

यह पहली घटना नहीं है। बीते साल उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक मनचले को महिला से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया था। महिला फुटपाथ पर चप्पल-जूते बेचती थी और आरोपी युवक रोजाना उसे परेशान करता था। आखिरकार महिला ने अपने पति और भाई को बुलाया और बीच सड़क पर जमकर पिटाई की गई। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

घटना के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने लड़कियों की बहादुरी की तारीफ की है तो कुछ ने सवाल उठाए हैं कि ऐसे मनचलों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं होती?

अब तक किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय पुलिस ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन यह घटना समाज को यह संदेश जरूर दे गई है कि छेड़छाड़ करने वालों को अब सरेआम सबक सिखाया जाएगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

काशी में शूटिंग , नोएडा में फिल्म सिटी ? अखिलेश ने उठाया यूपी पुलिस पर सवाल

Story 1

जब सिंदूर बारूद बना, दुनिया ने देखा: बीकानेर में पीएम मोदी का आतंकवाद पर करारा प्रहार

Story 1

कौन है एलियास रोड्रिगेज, जिसने अमेरिका में दो इजरायलियों की गोली मारकर हत्या की, लगाए मुक्त फिलिस्तीन! के नारे?

Story 1

क्या सिर्फ कैमरों के सामने ही गरम होता है आपका खून? राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

Story 1

CSK के आयुष म्हात्रे बने अंडर-19 टीम के कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिली अहम जिम्मेदारी

Story 1

होटल में रंगे हाथों पकड़ा बॉयफ्रेंड! गर्लफ्रेंड ने छाती पर चढ़कर चप्पल से पीटा, शर्म से पानी-पानी हुआ लड़का

Story 1

AI के कमाल! मोदी, ओवैसी और राहुल गांधी का बचपन हुआ वायरल

Story 1

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, 11 गेंदबाजों को मिला मौका!

Story 1

प्राण जाए पर दारू न जाए: चाचा की हरकत देख दंग रह जाएंगे आप!

Story 1

भारत में अगले हफ्ते धमाका: लॉन्च होंगे 4 नए स्मार्टफोन्स!