शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति ऑपरेशन सिंदूर के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने यूएई के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं, जिनमें भारत के प्रति यूएई की अटूट प्रतिबद्धता पर बल दिया गया। यूएई ने आतंकवाद को मानवता के लिए खतरा बताते हुए भारत के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
श्रीकांत शिंदे ने कहा, हमने यूएई के समकक्षों के साथ बहुत ही सार्थक बैठक की। हमने रक्षा समिति के अध्यक्ष अली राशिद अल नूमी और सहिष्णुता मंत्री शेख नाहयान से मुलाकात की।
उन्होंने आगे कहा, यूएई आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यूएई का स्पष्ट संदेश है - हम भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं, आतंकवाद से लड़ रहे हैं। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश है।
श्रीकांत शिंदे ने यह भी कहा कि यूएई में शांति और समृद्धि है, और यूएई में रहने वाले भारतीय सुरक्षित महसूस करते हैं। यूएई जैसे देश का इस कठिन समय में भारत के साथ खड़ा होना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यूएई के समकक्षों का संदेश स्पष्ट था कि वे आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ हैं और किसी भी धर्म के नाम पर आतंकवाद नहीं पनप सकता।
यूएई संघीय राष्ट्रीय परिषद की रक्षा, आंतरिक एवं विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष डॉ. अली राशिद अल नुआमी ने कहा, आतंकवाद का न तो कोई धर्म होता है और न ही कोई राष्ट्रीयता। यह सम्पूर्ण मानवता के लिए खतरा है।
डॉ. नुआमी ने आगे कहा कि आतंकवाद केवल किसी एक राष्ट्र या क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से सांसदों को एक साथ आकर रणनीति बनानी चाहिए और बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बैठक आतंकवाद से मिलकर मुकाबला करने और नागरिकों व क्षेत्र के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के संकल्प को दर्शाती है।
#WATCH | Abu Dhabi, UAE: Shiv Sena MP Shrikant Shinde, who is leading an all-party delegation of MPs for #OperationSindoor global outreach, says, They said that innocent people were killed in the attack in Pahalgam. We did not explain a lot to them - that how the attacks took… pic.twitter.com/NcvXKz06Xx
— ANI (@ANI) May 22, 2025
होटल में रंगे हाथों पकड़ा बॉयफ्रेंड! गर्लफ्रेंड ने छाती पर चढ़कर चप्पल से पीटा, शर्म से पानी-पानी हुआ लड़का
मेलोनी का भारत को धोखा? इटली ने चुपके से पाकिस्तान से की डील, मचा हड़कंप!
RCB में शामिल हुआ पाकिस्तान को धोने वाला धाकड़ खिलाड़ी, प्लेऑफ से पहले बड़ा दांव!
इंदौर में प्रेमिका का कहर: दूसरी लड़की संग पकड़ाए प्रेमी की चप्पलों से धुनाई!
हफ्तेभर पहले खरीदी रिंग, जेरुशलम में प्रपोजल... वॉशिंगटन में मारे गए इजरायली कर्मचारियों की अधूरी प्रेम कहानी
इंसानियत शर्मसार: तूफान में फंसी फ्लाइट को पाकिस्तान ने नहीं दी एयरस्पेस में एंट्री, खतरे में थीं 220 जानें
वडोदरा: सिग्नल पर मौत बनी कार, मां-बेटे को रौंदा
शादी में चाचा ने मचाया धमाल! आशीर्वाद में किया ऐसा डांस, लोग हंस-हंस कर हो गए लोटपोट
22 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा! इंग्लैंड की धरती पर जिम्बाब्वे की वापसी
IPL 2025: हार के साथ जुर्माना, गेंदबाज मुकेश कुमार पर आचार संहिता का उल्लंघन!