मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 73 रन बनाए। विकेटकीपर रिकेल्टन ने 25, विल जैक्स ने 21, तिलक वर्मा ने 27 और नवम धीर ने 24 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18.2 ओवर में मात्र 121 रनों पर सिमट गई।
केएल राहुल 11, फाफ डुप्लेसिस 6, समीर रिजवी 39 और विप्रज निगम 20 रन ही बना सके। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 की शुरुआत निराशाजनक रही थी, लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शुरुआती चारों मैच जीते थे, लेकिन इसके बावजूद वह प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।
इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें हैं। अब इन चारों टीमों में से ही कोई एक आईपीएल का खिताब जीतेगा।
Hardik s Mumbai finally make it to the playoffs ✅ pic.twitter.com/F2VJWkM6aI
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 21, 2025
श्रीनगर में इंडिगो विमान की आपातकालीन लैंडिंग, टर्बुलेंस से टूटा अगला हिस्सा, यात्रियों में मची चीख-पुकार
दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट पर ओलों का हमला, हवा में टूटा अगला हिस्सा!
70 वर्ष की उम्र, कर्नाटक से केदारनाथ तक पैदल यात्रा!
ऑपरेशन सिंदूर: आदेश मिलते ही गनर्स का जोश आसमान छू गया!
बलूचिस्तान हमले पर भारत का करारा जवाब, पाकिस्तान के आरोप बेबुनियाद
डुप्लेसिस के टॉस जीतते ही शास्त्री ने पूछा ऐसा सवाल, सब रह गए दंग!
चलती ट्रेन में हैवानियत: दाढ़ी वाले चचा ने महिला को पीटा, वीडियो वायरल
पॉल स्टर्लिंग: आयरलैंड के कप्तान ने रचा इतिहास, बने 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में धमाका: कौन हैं नमन धीर, जिन्होंने सूर्यकुमार के साथ मिलकर पलटा मैच?
मॉनसून 2025: भीषण गर्मी से राहत, जल्द दस्तक देगा मॉनसून, जानिए आपके राज्य में कब!