कहीं बोर्ड गिरा, कहीं पेड़... दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का कहर!
News Image

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। दिन में भीषण गर्मी के बाद शाम को आई तेज आंधी और बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया। कई इलाकों में ओले भी गिरे।

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस तूफान के सामने पेड़, बिजली के खंभे, बोर्ड और दीवारें तक धराशायी हो गए।

आंधी के कारण दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई लोगों को भारी नुकसान भी हुआ।

दिल्ली, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के तिमारपुर थाना क्षेत्र में आंधी के चलते नेहरू विहार और मुखर्जी नगर को जोड़ने वाले पुराने पुल की एक तरफ की रेलिंग नाले में गिर गई। पुल लगभग 20 से 25 साल पुराना बताया जा रहा है।

हादसे के वक्त कई मोटरसाइकिल सवार पुल से गुजर रहे थे, जो रेलिंग टूटने के साथ ही नाले में जा गिरे। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। स्थानीय निवासियों ने पुल की जर्जर हालत पर प्रशासन की लापरवाही बताई।

लोधी रोड फ्लाईओवर के पास बिजली का हाई बीम पोल गिरने से एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपनी ट्राइसाइकिल से लोधी रोड की ओर जा रहा था।

दिल्ली-मेरठ रेल रूट पर साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर ईएमयू (मेमू) ट्रेन पर एक पेड़ गिर गया, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। पेड़ हटाने का काम जारी है।

नोएडा सेक्टर 12, 27, 29 में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर एक बोर्ड तेज हवा में उखड़ कर मोटरसाइकिलों पर गिर गया। सेक्टर 37 के पास एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई।

दिल्ली मेट्रो (DMRC) की सेवाएं भी प्रभावित हुईं। कुछ रूटों पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन (OHE) में नुकसान पहुंचने के कारण मेट्रो का परिचालन कुछ देर तक बाधित रहा।

दिल्ली हवाई अड्डे पर भी कई उड़ानें प्रभावित हुईं। एयरलाइन कंपनियों ने भारी बारिश और आंधी के कारण उड़ान अनुसूची प्रभावित होने की जानकारी दी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की संचालक कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा कि खराब मौसम की स्थिति के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली वाले अब बुमराह को कभी नहीं भूल पाएंगे, बना डाला ऐसा रिकॉर्ड!

Story 1

रील के लिए रण: बरेली में दो लड़कियों में हाथापाई, वीडियो वायरल

Story 1

मदरसे में मौलाना की शर्मनाक हरकत, विरोध करने पर परिजनों को बंधक बनाकर पीटा!

Story 1

ट्रंप का फिर दावा: भारत-पाक सीजफायर मैंने कराया, ट्रेड डील से तनाव घटाया!

Story 1

कैब बुकिंग में एडवांस टिप : शोषण या सुविधा? Uber को नोटिस!

Story 1

हरियाणा में मौसम का कहर: अगले 3 घंटों में ओले गिरने की चेतावनी!

Story 1

कुलदीप यादव ने जड़ी सेंचुरी! हरभजन सिंह को पछाड़ा, खास क्लब में एंट्री

Story 1

मुंबई इंडियंस 11वीं बार प्लेऑफ में, दिल्ली का सपना चकनाचूर

Story 1

मराठी सीख, नहीं तो दुकान बंद : मुंबई में भाषाई गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

Story 1

शादी में फायर गन चलाना पड़ा भारी, दूल्हे के साफे में लगी आग, मचा हड़कंप