बिहार में अगले तीन घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
News Image

पटना मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।

यह अलर्ट दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद, गया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिलों के लिए जारी किया गया है। इन जिलों के कई हिस्सों में अगले दो से तीन घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है।

बारिश के दौरान बिजली गिरने का भी खतरा है। मौसम विभाग के अनुसार, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

खेतों में काम कर रहे किसानों, खुले में रहने वाले मजदूरों और बिजली के खंभों के आसपास मौजूद लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एके सत्तार ने बताया कि अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम साफ होने के साथ तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

बारिश ने उत्तर बिहार के लोगों को गर्मी से काफी राहत दिलाई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया 5 दिनों का हाई अलर्ट

Story 1

इस बंदे को 21 तोपों की सलामी! वायरल हुआ देसी जुगाड़ का कमाल

Story 1

पाकिस्तान में पानी के लिए हाहाकार: गुस्साई भीड़ ने फूंका गृहमंत्री का घर!

Story 1

डुप्लेसिस के टॉस जीतते ही शास्त्री ने पूछा ऐसा सवाल, सब रह गए दंग!

Story 1

मॉनसून 2025: भीषण गर्मी से राहत, जल्द दस्तक देगा मॉनसून, जानिए आपके राज्य में कब!

Story 1

रोहित शर्मा की टीम इंडिया का जलवा! चैंपियंस ट्रॉफी में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जय शाह ने किया खुलासा

Story 1

बलूचिस्तान हमले पर भारत का करारा जवाब, पाकिस्तान के आरोप बेबुनियाद

Story 1

डोरी 2 पर चैनल की गाज, पांच महीने में ही बंद होगा शो

Story 1

मराठी सीख, नहीं तो दुकान बंद : मुंबई में भाषाई गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

Story 1

शहीद संतोष को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा कोई कांग्रेसी नेता, गिरिराज सिंह ने कहा - कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए!