जब वैभव ने छुए धोनी के पैर, तो माही ने कहा - नमस्ते करो!
News Image

समस्तीपुर, बिहार के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 के मिड सीजन में आए और आते ही अपनी प्रतिभा से सबको चकित कर दिया।

वैभव, महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। धोनी ने अपना पहला आईपीएल खिताब उस समय जीता था, जब वैभव का जन्म भी नहीं हुआ था। भले ही दोनों अलग-अलग पीढ़ियों से आते हों, लेकिन धोनी वैभव के लिए एक लेजेंड और प्रेरणा हैं।

दिल्ली में हुए CSK vs RR मैच के बाद वैभव का धोनी के पैर छूना उनके संस्कार को दर्शाता है। धोनी की विरासत और प्रेरणा को भारतीय युवाओं की ओर से भरपूर सम्मान मिलना, उनकी उपलब्धियों पर मुहर के समान है।

धोनी के पैर छूने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग इसे आईपीएल 2025 के सबसे भावुक क्षणों में से एक बता रहे हैं। वैभव के इस सम्मानपूर्ण व्यवहार की खूब सराहना हो रही है।

वायरल वीडियो में, जब वैभव ने दूसरी बार धोनी के पैर छुए, (पहली बार असम में बिना खेले ही छुए थे), तो धोनी उन्हें पैर छूने की बजाय नमस्ते करने को कह रहे हैं। वीडियो को ध्यान से देखने पर धोनी के होंठ बिल्कुल इसी ओर इशारा करते हुए दिखते हैं। धोनी की सलाह के बाद वैभव ने भी सहमति में अपना सिर हिलाकर हां कहा।

इस मैच में वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। चेन्नई की ओर से मिले 188 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने 17.1 ओवर में हासिल कर लिया। अपनी नैचुरल बैटिंग स्टाइल के विपरीत वैभव ने यहां टिककर खेल दिखाया और 33 गेंद में 57 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने युवा तेज खिलाड़ियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की भविष्यवाणी की है और 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके लिए शब्द ही कम पड़ रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स का यह सीजन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने अपने 14 में से 10 मैच गंवाए, हालांकि आईपीएल के 18वें सीजन में अपने बेहद खराब अभियान का अंत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट की जीत के साथ किया। राजस्थान का कोई और मैच नहीं है, इसलिए वैभव को अब हम अगले सीजन में ही देख पाएंगे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ज्योति मल्होत्रा का विवादास्पद वीडियो: पत्थरों की व्याख्या से मचा तहलका, क्या पैसे के लिए इतनी गिरी?

Story 1

खुजदार हमले के लिए भारत जिम्मेदार? पाकिस्तान के आरोपों को विदेश मंत्रालय ने बताया ध्यान भटकाने की साजिश

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: आदेश मिलते ही गनर्स का जोश आसमान छू गया!

Story 1

उत्तर प्रदेश: शौचालय की टंकी से निकले दर्जनों जहरीले सांप, दहशत में गांव

Story 1

बलूचिस्तान पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त हो रहा, भारतवासी भाग्यशाली: नायला कादरी

Story 1

दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का कहर, गिरे ओले, थमी मेट्रो, लगा ट्रैफिक जाम!

Story 1

वेस्टइंडीज के खिलाफ पॉल स्टर्लिंग का धमाका: आयरलैंड के लिए रचा इतिहास, बने 10,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

Story 1

दिल्ली वाले अब बुमराह को कभी नहीं भूल पाएंगे, बना डाला ऐसा रिकॉर्ड!

Story 1

करारी हार के बाद फील्ड मार्शल? आसिम मुनीर पर सोशल मीडिया में मीम्स की बाढ़

Story 1

बारिश की मार! MI और DC का प्लेऑफ सपना खतरे में, जानें किसको होगा फायदा?