फील्ड में हार, पाकिस्तान में तख्तापलट ? आसिम मुनीर बने फील्ड मार्शल !
News Image

भारत से जंग में हार के बाद पाकिस्तान में हालात बेकाबू हैं। जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने का फैसला और उसके बाद के घटनाक्रम देश में तख्तापलट की आशंका को जन्म दे रहे हैं।

शहबाज शरीफ सरकार की गिरती साख और कमजोर होती पकड़ को उनके सांसद शाहिद अहमद खट्टक के बयान से समझा जा सकता है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को बुज़दिल कहा। ऐसी स्थिति में मुनीर को फील्ड मार्शल बनाना कई सवाल खड़े करता है।

पाकिस्तान सरकार ने आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर को फ़ील्ड मार्शल बनाने का फ़ैसला किया है। इसके साथ ही एयर चीफ़ मार्शल ज़हीर अहमद बाबर सिद्धू का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उन्हें पाकिस्तानी वायु सेना के प्रमुख के पद पर बनाए रखने का फ़ैसला लिया है। ये दोनों फ़ैसले प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय की प्रेस रिलीज़ में बताया गया कि जनरल आसिम मुनीर को ये प्रमोशन उनके बहादुर नेतृत्व, रणनीतिक सोच और भारत के ख़िलाफ चलाए गए सैन्य अभियान में निभाई गई अहम भूमिका के कारण दी गई है।

वरिष्ठ पत्रकार मोईद पीरज़ादा ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि भारत में कोई भी सैन्य ठिकाना हमला करने में विफल रहने के बावजूद जनरल मुनीर को प्रमोशन दिया जा रहा है, जो दर्शाता है कि शहबाज़ शरीफ पाकिस्तानी सेना के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं।

क्या जनरल मुनीर अपना प्रमोशन करवाकर पाकिस्तान में तख्तापपलट की तैयारी कर चुके हैं? नवंबर 2024 में आसिम मुनीर ने सुनिश्चित किया कि पद पर रहते हुए उन्हें तीन से पांच साल का एक्सटेंशन मिल सकता है। उसके बाद आसिम ने पहलगाम की पठकथा लिखी और यह भी मुक्कल किया कि फील्ड मार्सल के पद पर रहते हुए पूरी उम्र वर्दी में रह सके।

पाकिस्तान में पहले भी चार बार तख्तापलट हो चुके हैं। पहला 1953-54 में, दूसरा 1958 में, तीसरा 1977 में जनरल जियाउल हक ने किया और चौथा 1999 में जनरल परवेज मुशर्रफ ने। क्या जनरल आसिम मुनीर पांचवीं बार तख्तापलट के संकेत दे रहे हैं?

मुनीर की जिहादी सोच और भारत विरोध भी सवालों के घेरे में है। वे आतंक के आकाओं की कठपुतली बन चुके हैं और पाकिस्तान की नई पीढ़ी में जिहादी सोच को ज़िंदा रखना चाहते हैं।

आसिम मुनीर पाकिस्तानी आर्मी के प्रमुख हैं, अब पाकिस्तान की कठपुतली सरकार ने आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने का एलान किया है। पाकिस्तान में जीत का झूठा जश्न मना रहे लोग, अब मुनीर के प्रमोशन को इनाम के तौर पर देख रहे हैं।

युद्धभूमि में भारतीय रणबाकुरों ने आसिम मुनीर की फौज को धूल चटा दी। ना तो आसिम मुनीर की साजिशें काम आई, ना तो आसिम मुनीर की फौज भारत के योद्धाओं का मुकाबला कर सकी। लेकिन जंग में हार का इनाम पाकिस्तानी की कठपुतली सरकार ने आसिम मुनीर फील्ड मार्शल बनाकर दिया है।

मुनीर ने फील्ड मार्शल बनने के लिए कई हथकंडे अपनाए। पाकिस्तानी जनरल मुनीर बिल्कुल किसी कट्टरपंथी मौलाना की तरह तकरीर करते हैं, और पाकिस्तानी पाकिस्तानी अवाम को सिर्फ और सिर्फ हिदुओं के खिलाफ भड़काने का काम करते हैं। अपनी जिहादी सोच से मुनीर ने मुल्क में पाकिस्तानी सेना के प्रति बढ़ते अविश्वास की काट खोजी। एक तरफ हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला, दूसरी तरफ कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले से अमन-चैन को छीन लिया।

अब जिया-उल-हक के नक्शेकदम पर चलते हुए, असीम मुनीर पाकिस्तान के इतिहास में दूसरे फील्ड मार्शल बन गए हैं। इससे पहले अयूब खान ही फील्ड मार्शल बनाए गए थे, यानी मुनीर को लगता है फील्ड मार्शल के कवच में, वो ताउम्र पाकिस्तान में सुरक्षित रहेंगे, तो ये बड़ी भूल हो सकती हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा: एनकाउंटर में 6 खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, ISI से जुड़े तार!

Story 1

वैभव सूर्यवंशी का धोनी के सामने दिल जीतने वाला पल: पहले बल्ला चला, फिर पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Story 1

धोनी के चरणों में झुका युवा सूर्यवंशी: प्रेरणादायक श्रद्धा का क्षण

Story 1

उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मंदिर में की पूजा-अर्चना, गांदरबल में कई परियोजनाओं का उद्घाटन

Story 1

वॉर 2 टीज़र: एक्शन या नक़ल? ऋतिक और NTR पर छिड़ी बहस!

Story 1

दिग्वेश राठी निलंबित, अभिषेक शर्मा पर जुर्माना: मैदान पर भिड़ंत पड़ी भारी!

Story 1

अमेरिका बना रहा गोल्डन डोम : अंतरिक्ष से निगरानी, AI से नियंत्रण, चीन की बढ़ी चिंता

Story 1

फील्ड में हार, पाकिस्तान में तख्तापलट ? आसिम मुनीर बने फील्ड मार्शल !

Story 1

हिन्दू लड़की का अपहरण, धर्म परिवर्तन की कोशिश: बहराइच में चाँद बाबू गिरफ्तार, पिता भी शामिल

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी की पाकिस्तानी भाषा ? अमित मालवीय ने की असीम मुनीर से तुलना, कांग्रेस में मची खलबली