मुंबई: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी नीली रंग की लैम्बोर्गिनी उरुस किसी और को देते हुए दिख रहे हैं।
रोहित ने आईपीएल 2025 की शुरुआत में एक विज्ञापन कैंपेन के दौरान वादा किया था कि वह अपनी कार उस व्यक्ति को देंगे जो फैंटेसी क्रिकेट कॉन्टेस्ट जीतेगा। अब उन्होंने अपना वादा निभाते हुए युवराज नाम के विजेता को अपनी 4 करोड़ की कार की चाबी सौंप दी है।
वायरल वीडियो में रोहित शर्मा चाबी देते हुए भावुक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने विजेता युवराज को गाड़ी का ध्यान रखने के लिए भी कहा। यह नीली कार उनकी सबसे खास कारों में से एक है, जिसमें वे कई बार मुंबई की सड़कों पर देखे गए हैं।
रोहित शर्मा की लेम्बोर्गिनी कार का रजिस्ट्रेशन नंबर 264 है, जो उनके लिए बेहद खास है। रोहित शर्मा का वनडे फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी 264 रन है, जिसके आधार पर उन्हें यह नंबर मिला। रोहित शर्मा की लेम्बोर्गिनी की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये है।
आईपीएल 2025 में धीमी शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ की रेस में वापसी की है। मुंबई के 12 मैचों में 14 अंक हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे।
प्लेऑफ की रेस में मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स से है। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। मुंबई अपना अगला मैच बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली से खेलेगी।
*Rohit Sharma gave his blue Lamborghini to a Dream11 contest winner.😭😂
— Rohan💫 (@rohann__45) May 19, 2025
pic.twitter.com/lyyIDb8PW4
अडानी के मुंद्रा पोर्ट से लश्करे तैयबा भेज रहा ड्रग्स, आतंकवाद में हो रहा इस्तेमाल: संजय सिंह का आरोप
बीमार बच्चे को मुंह में दबाकर अस्पताल पहुंची बिल्ली, देखकर रह जाएंगे हैरान!
धोनी के दो रूप! अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस हुए हैरान
फडणवीस मंत्रिमंडल में भुजबल की एंट्री: क्या है सियासी चाल?
रॉटविलर ने मासूम बच्ची को पटका, मौत; मौसी को भी नोचा!
IPL में बवाल: तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा... , मैदान पर भिड़े अभिषेक और दिग्वेश, BCCI उपाध्यक्ष ने कराया समझौता!
ऑपरेशन सिंदूर: वायुसेना का ज़बरदस्त वीडियो, दुश्मन के ठिकानों का किया खात्मा!
कभी थप्पड़ तो कभी बल्ला, IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी लड़ाइयां!
क्या खतरे में है PM मोदी की कुर्सी? 10 साल में पहली बार एयरपोर्ट पर दिखा ऐसा नज़ारा
गर्मी से बचने का अद्भुत जुगाड़! वैज्ञानिक भी सोच में पड़ गए