फरीदाबाद, हरियाणा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चार दोस्तों ने मिलकर अपने एक दोस्त के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।
यह घटना सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में हुई। मनोज चौहान नामक युवक की जान इसलिए चली गई, क्योंकि उसके दोस्तों ने उसके प्राइवेट पार्ट में पाइप डालकर सबमर्सिबल चालू कर दिया। इससे उसके आंतरिक अंगों में गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनोज संजय कॉलोनी, फरीदाबाद का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार, मनोज को उसके चार दोस्त, अतिंदर, कार्तिक, संदीप और राहुल उर्फ कबूतर, 17 मई की सुबह एक फार्महाउस पर ले गए। वहां नहाते समय उन्होंने मनोज को पकड़कर उसके साथ यह अमानवीय कृत्य किया।
संदीप ने मनोज को पकड़ा और राहुल ने चलती हुई सबमर्सिबल मोटर की पाइप को मनोज के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। हाई प्रेशर पानी शरीर में घुसने से वह बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी उसे गंभीर हालत में घर छोड़ गए और कहा कि उसकी तबीयत खराब हो गई है।
मनोज को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत्यु से पहले मनोज ने अपने भाई आनंद चौहान को सारी बात बताई। आनंद की शिकायत पर सेक्टर 58 थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने संदीप और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अतिंदर और कार्तिक अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पूछताछ में पता चला कि चारों दोस्त 16 मई की रात एक शादी में शामिल हुए थे। अगली सुबह वे फार्महाउस पर नहाने गए थे, जहां यह घटना हुई।
इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग हैरान हैं कि दोस्त ही इतने बेरहम कैसे हो सकते हैं। पुलिस इस हमले के पीछे का कारण जानने का प्रयास कर रही है - क्या कोई पुराना झगड़ा था, मजाक में की गई दरिंदगी थी या कुछ और।
*फरीदाबाद(हरियाणा ) में एक दिल दहला देने वाली घटना में चार दोस्तों ने मिलकर युवक मनोज चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी। 17 मई को फार्महाउस में उसके प्राइवेट पार्ट में पानी की पाइप डालकर तेज दबाव वाला पानी छोड़ा गया, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।… pic.twitter.com/GkzwUmAfnZ
— 𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 (@mktyaggi) May 20, 2025
रेणु भाटिया: BJP की बेनज़ीर कहलाने वाली नेता, विवादों से भरा अतीत
मुंबई इंडियंस का बड़ा धमाका: जॉनी बेयरस्टो पर खर्च किए करोड़ों, विल जैक्स हुए रातों-रात बाहर!
LSG बनाम SRH: 27 करोड़ पानी में डूबे! पंत के आउट होते ही गोयनका ने छोड़ा स्टैंड
केदारनाथ धाम में मर्यादा तार-तार! सरेआम चुम्बन करते दिखे प्रेमी युगल, वीडियो वायरल
अज़रबैजान क्यों दे रहा है भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ? रिश्ते में आई दरार!
रूस-यूक्रेन युद्धविराम: जेलेंस्की बोले, हम युद्ध खत्म करना चाहते हैं, पर रूस पर भरोसा नहीं
केदारनाथ धाम में कपल की अश्लील हरकत, श्रद्धालुओं में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
तेरी चोटी पकड़कर कूट दुंगा : अभिषेक शर्मा ने मैदान पर दी दिग्वेश राठी को धमकी
LSG के प्लेऑफ से बाहर होने पर ऋषभ पंत ने खोली टीम की पोल, बताईं कमजोरियां
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की पाकिस्तान को चेतावनी - पूरा पाकिस्तान हमारी रेंज में, कहीं छिप नहीं पाओगे!