यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ PMCH में मारपीट, तीन घंटे तक बंधक!
News Image

पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (PMCH) में बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। डॉक्टरों पर मारपीट करने और उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता और यूट्यूबर मनीष कश्यप PMCH हॉस्पिटल में एक महिला की इलाज के लिए सिफारिश करने गए थे। वहां की अव्यवस्था देखकर मनीष कश्यप ने वीडियो बना लिया, जिसके बाद डॉक्टरों से उनकी बहस हो गई। बहस के बाद मारपीट की घटना हुई। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

मनीष कश्यप का आरोप है कि डॉक्टरों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और उनका मोबाइल छीन लिया। उन्हें लगभग 3 घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। पुलिस के आने के बाद उन्हें छुड़ाया गया।

दोनों पक्षों ने मामले को लेकर FIR दर्ज कराई है। मनीष कश्यप के समर्थकों ने डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मनीष कश्यप के चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। वहीं, डॉक्टरों ने भी मनीष कश्यप और उनके समर्थकों के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

स्वर्ण मंदिर में एयर डिफेंस: प्रमुख ग्रंथी ने दी तैनाती की मंजूरी, सेना का खुलासा

Story 1

राजस्थान सरकार का जवानों को तोहफा: होटलों में मिलेगी विशेष छूट

Story 1

सिख गुरुओं पर ध्रुव राठी के वीडियो से विवाद, एफआईआर की मांग

Story 1

पाकिस्तान में लश्कर आतंकी सैफुल्लाह ढेर, रामपुर अटैक से कनेक्शन, अखिलेश यादव पर क्यों उठ रहे सवाल?

Story 1

रातभर तांडव! पाकिस्तानी सैनिकों ने सफेद झंडा लहराकर मांगी भीख

Story 1

IPL 2025: लखनऊ और हैदराबाद के बीच तकरार, मैदान पर गर्मागर्मी!

Story 1

आईपीएल 2025: पंत के आउट होने पर गोयनका का गुस्सा वायरल!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: पुर्तगाल में पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, इस्लामाबाद में मची खलबली

Story 1

भारत के बॉयकॉट के बाद मालदीव की यू-टर्न: 13 समझौतों पर किए हस्ताक्षर

Story 1

कुर्सी पर मस्त झूलेलाल : RJD के पोस्ट से बिहार में बवाल, NDA हुआ आक्रामक