लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत का आईपीएल 2025 में बल्ले से प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ भी पंत का बल्ला नहीं चला। उन्होंने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 6 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था।
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने पंत को कॉट एंड बोल्ड किया। पंत ने फुलर गेंद लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे ईशान के हाथों में चली गई।
पंत के सस्ते में आउट होने पर एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का मूड खराब हो गया। गोयनका की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पंत ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट गंवाया, उस समय गोयनका स्टेडियम में बालकनी में खड़े थे। कप्तान के आउट होते ही गोयनका निराश दिखे और तुरंत बालकनी छोड़कर ड्रेसिंग रूम में चले गए।
गोयनका की इस प्रतिक्रिया पर क्रिकेट प्रशंसकों की खूब प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने कमेंट किया, ऋषभ पंत ने पूरे सीजन में संघर्ष किया है। सबसे महंगे खिलाड़ी पंत के फिर से फ्लॉप होने पर संजीव गोयनका ने हताश होकर बालकनी छोड़ दी।
पंत को एलएसजी ने पिछले साल मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
*Sanjiv Goenka left the balcony out of anger after seeing 27 crores Rishabh Pant failing in back to back 12th game!! pic.twitter.com/MpOLClJ5rP
— Rajiv (@Rajiv1841) May 19, 2025
रामलला के दरबार में विराजे राम दरबार, सीएम योगी ने किए दर्शन
बेंगलुरु भगदड़: RCB का शोक संदेश और सीएम सिद्धारमैया का बयान
₹500 का नोट 2026 से बंद? सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब!
बेंगलुरु में भगदड़: रौंदे जूते-चप्पल, चीखती भीड़ - खौफनाक मंजर!
बिलावल का झूठ यूएन में पकड़ा गया, विदेशी पत्रकार ने दिखाया आईना!
आधा भारत नहीं जानता होगा! घोंघे ऐसे खाते हैं खाना, वायरल हुआ क्यूट वीडियो
बाप रे बाप! युवक ने अजगर से लड़कर हिरण की जान बचाई, वायरल हुआ वीडियो
संजय राउत का चौंकाने वाला दावा: BJP के 27 विधायकों ने किया फोन
RCB जश्न में 11 मौतों का जिम्मेदार कौन? पुलिस ने किया था मना, फिर भी कांग्रेस ने क्यों करवाया कार्यक्रम?
चीन से सस्ता माल: तेजस्वी ने बिलावल भुट्टो को दिखाया आइना, पाकिस्तान भौंचक्का!