गुजरात टाइटंस ने अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शानदार जीत के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। दिल्ली की हार से आरसीबी और पंजाब किंग्स को भी अंतिम चार में प्रवेश मिल गया है।
साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करते हुए गुजरात को 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई। तीन टीमें अब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
हालांकि, एक स्थान के लिए दौड़ अब रोमांचक हो गई है। जगह एक है और दावेदार तीन टीमें हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि क्या समीकरण बन रहे हैं।
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स बुरी तरह से फंस गई है। 12 मैचों के बाद अब दिल्ली के कुल 13 पॉइंट हैं।
अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली को अब अपने बचे हुए दोनों मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दिल्ली का एक मैच मुंबई और दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स से होना है।
दिल्ली को 21 मई को मुंबई इंडियंस का सामना करना है, और इस मैच में मिली जीत दिल्ली के लिए प्लेऑफ के दरवाजे काफी हद तक खोल देगी।
हालांकि, पंजाब से पार पाना टीम के लिए आसान नहीं होगा। मुंबई के खिलाफ अगर टीम को हार का सामना करना पड़ता है, तो दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो जाएगा।
दिल्ली अगर मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पंजाब से हार जाती है, तो टीम को यह उम्मीद करनी होगी कि पंजाब मुंबई को भी हराने में सफल रहे।
मुंबई के लिए भी राह आसान नहीं है। 12 मैचों में मुंबई के 14 अंक हैं। हार्दिक पांड्या की सेना को अगले दो मैचों में दिल्ली और पंजाब से भिड़ना है।
दिल्ली के खिलाफ मिली जीत से मुंबई का प्लेऑफ का रास्ता काफी हद तक साफ हो जाएगा। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ मैच हारने की स्थिति में मुंबई को यह दुआ करनी होगी कि पंजाब किंग्स दिल्ली को हराने में सफल रहे।
लखनऊ सुपर जायंट्स के 11 मैचों में अभी कुल 10 पॉइंट हैं। लखनऊ को बचे हुए तीनों ही मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
इसके साथ ही, यह बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर करेगा। लखनऊ के लिए जरूरी है कि दिल्ली मुंबई से तो जीत जाए, लेकिन पंजाब किंग्स से हार जाए।
मुंबई इंडियंस अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाए, तो लखनऊ का काम बन जाएगा। इस स्थिति में दिल्ली 15 और मुंबई 14 पॉइंट पर ही रह जाएंगी।
हालांकि, यह सभी समीकरण तभी बनेंगे जब लखनऊ अपने बचे हुए तीनों मैच जीत ले।
*Time is running out! ⏳
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2025
3️⃣ spots taken. Just 1️⃣ left.
Which team will grab that last golden ticket? ✍ #TATAIPL pic.twitter.com/gaCjDRtPsQ
जोश में खो बैठे होश! पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह लगाए जिंदाबाद के नारे, फिर मांगी माफी
पहलगाम हमले में पाकिस्तानी कमांडो का हाथ: पत्रकार का सनसनीखेज खुलासा
IPL में राहुल का तूफ़ान, जड़े 5 शतक, कोहली अभी भी शिखर पर!
चादर में दुबका मौत: सोते हुए युवक पर जहरीले सांप का हमला, CCTV में कैद खौफनाक मंजर
नशे में धुत्त पति को पत्नी के गिरने का पता भी नहीं चला, बच्चा चिल्लाता रहा!
बिहार चुनाव के बीच कन्हैया कुमार पर हमला? जानिए वायरल वीडियो का सच!
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शशि थरूर का नाम: कांग्रेस में मची हलचल
स्वर्ण मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, भारत ने दिया करारा जवाब
अंपायर के फैसले पर भड़के कुलदीप यादव, मैदान पर हुई तीखी बहस
IPL 2025: प्लेऑफ का सस्पेंस खत्म! तीन टीमें पक्की, चौथी के लिए घमासान