UN का सीजफायर न होता तो पाकिस्तान खत्म कर दिया जाता: BJP विधायक का विवादित बयान
News Image

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बाद अब भाजपा के एक और विधायक ने विवादित बयान दिया है। मनगवां से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति ने तिरंगा रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हमें संयुक्त राष्ट्र (UN) से सीजफायर का आदेश नहीं आता तो हम पाकिस्तान को खत्म कर देते।

यह बयान मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनगवां विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान आया। इस यात्रा में स्थानीय लोगों के साथ विधायक प्रजापति भी शामिल हुए थे।

तिरंगा रैली के बाद जनता को संबोधित करते हुए प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में यह जो कार्यक्रम आयोजित हो रहा था, इसमें पाकिस्तान समाप्त कर दिया जाता अगर कहीं यूनाइटेड नेशन के द्वारा सीजफायर का हम लोगों को आदेश न आता।

भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक बॉर्डर पार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद संघर्ष को खत्म करने के लिए 10 मई को एक समझौते पर पहुंचे थे। पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO को फोन कर सीमा पर सीजफायर की गुजारिश की थी, जिसके बाद दोनों देशों की आपसी सहमति से सीजफायर पर मुहर लगाई गई।

भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति का यह बयान तब सामने आया है जब 3 दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी अपने बयान में यह कह चुके हैं कि भारत किसी के दबाव में फैसला नहीं करता, भारत जवाब देना जानता है। अब विधायक प्रजापति के इस बयान ने उनकी ही सरकार और पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मनगवां विधायक के इस बयान के बाद सीजफायर को लेकर चर्चा फिर से गर्मा गई है। उनका यह बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसने उनकी ही पार्टी द्वारा कही गई बातों को झूठा साबित कर रहा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद से ही भाजपा के नेता लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जो विवादों का विषय बन रहे हैं। पहले मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया, जिसमें उन्हें आतंकवादियों की बहन बताया था। अब रीवा से भाजपा विधायक के इस बयान से भी नया बवाल खड़ा होता नजर आ रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अब जीना हराम हो गया है : मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या से पहले बनाया भावुक वीडियो

Story 1

वायरल वीडियो: कर्मचारी ने बॉस को बनाया बेवकूफ, देखकर रोक नहीं पाएंगे हंसी!

Story 1

रोटी के लिए बच्चा और बंदर: वायरल वीडियो में छिड़ी जंग!

Story 1

नागास्त्र ड्रोन के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मनों को किया ढेर

Story 1

मिशन इम्पॉसिबल देखकर बोले यूजर्स- टॉम क्रूज इंसान नहीं हैं! जानिए कैसी लगी फिल्म

Story 1

तुलबुल प्रोजेक्ट: उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बीच छिड़ी बहस, क्या है पूरा मामला?

Story 1

एक रात में भारत साफ करने की धमकी! पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, करणी सेना ने दी कड़ी सजा

Story 1

बृजेश पाठक के DNA पर सपा का विवादित पोस्ट, मचा सियासी तूफान

Story 1

क्यों इंडिया गठबंधन से अलग हुई JDU? केसी त्यागी ने खोला राज़

Story 1

शहबाज़ शरीफ़ ने कबूला: भारत के हमले में नूर खान एयरबेस सहित कई ठिकाने हुए तबाह, रात 2:30 बजे मिली थी खबर