भारत ने बांग्लादेश से आयातित होने वाले रेडीमेड गारमेंट्स और प्रोसेस्ड फूड सहित कई सामानों पर बंदरगाह प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला शनिवार को लिया गया।
वाणिज्य मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।
हालांकि, यह प्रतिबंध नेपाल और भूटान जाने वाले सामानों पर लागू नहीं होगा। यानी, बांग्लादेश से आने वाला माल जो भारत से होकर नेपाल और भूटान जाता है, उस पर यह रोक नहीं लगेगी।
आदेश में कहा गया है कि बांग्लादेश से रेडीमेड गारमेंट्स का आयात अब किसी भी भूमि बंदरगाह से नहीं किया जा सकेगा। इसकी अनुमति केवल न्हावा शेवा और कोलकाता बंदरगाहों के माध्यम से ही दी जाएगी।
बंदरगाह प्रतिबंध बांग्लादेश से आने वाली मछली, एलपीजी, खाद्य तेल और क्रस्ड स्टोन के आयात पर लागू नहीं होगा।
आयात नीति में एक नया पैराग्राफ जोड़ा गया है, जो बांग्लादेश से भारत में इन वस्तुओं के आयात को तत्काल प्रभाव से विनियमित करेगा।
*India imposed port restrictions on the import of certain goods, such as Readymade garments, processed food items etc, from Bangladesh to India. However, such said port restriction will not apply to Bangladesh goods transiting through India but destined for Nepal and Bhutan. pic.twitter.com/HK6uxlyHRg
— ANI (@ANI) May 17, 2025
शिलांग-सिलचर हाईवे: क्या यह बांग्लादेश को मिलेगा एक कड़ा जवाब?
पीएम मोदी का करारा जवाब: पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर तक आतंकी ठिकाने ध्वस्त, डरा पाकिस्तान
भारत का बांग्लादेश को बड़ा झटका: रेडीमेड गारमेंट्स के आयात पर बंदरगाह प्रतिबंध
शर्मनाक! नोएडा में मेड ने पेशाब मिलाकर लगाया पोछा, CCTV में कैद करतूत
चिन्नास्वामी में बारिश के बीच कबूतरों का झुंड, कोहली को सलाम!
ऐसा कैच पहले कभी नहीं देखा! बेन फॉक्स के अद्भुत कैच ने दुनिया को चौंकाया
ब्रह्मोस के खौफ से पाकिस्तान! रावलपिंडी से सैन्य मुख्यालय हटाने की तैयारी
सुरेंद्रनगर में 100 फीट गहरी अवैध कार्बोसेल सुरंगों का भंडाफोड़, 11 मजदूर सुरक्षित निकाले गए
थरूर को कांग्रेस का साथ नहीं, पर भाजपा सरकार का भरोसा!
थरूर संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी: पाक के खिलाफ भारत की कूटनीतिक पहल