पाक गोलीबारी में शहीद जवान का शव पहुंचा नवादा, तीन महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी का छलका दर्द
News Image

पटना: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ जवान मनीष कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा।

हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों ने कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। इसके बाद पार्थिव शरीर को नवादा जिले के कौआकोल गांव स्थित उनके घर ले जाया गया।

उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, राज्य के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी पटना एयरपोर्ट पर मौजूद थे और उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की।

विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, भारत माता के वीर सपूत शहीद मनीष कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने न केवल बिहार बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

बिहार के लाल मनीष की शादी 3 महीने पहले ही हुई थी। बीएसएफ जवान की पत्नी ने बताया कि मनीश ने जल्द वापस लौटने का वादा किया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही मनीष देश की सेवा के लिए ड्यूटी पर चले गए।

गांव वालों ने बताया कि मनीष बड़ा ही मिलनसार और सामाजिक लड़का था। वह छुट्टी पर घर आते थे तो सभी लोगों से मिलकर हाल-चाल पूछा करते और अपना हाल-चाल भी सभी को बताया करते। उनकी शहादत से पूरे गांव में मातम छा गया है।

सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, पकरीबरावां डीएसपी महेश चौधरी, थानाध्यक्ष दीपक कुमार, पाण्डेय गंगौट पंचायत के मुखिया दीपक कुमार शहीद जवान के घर पहुंचे और उसके माता-पिता तथा पत्नी को सांत्वना दी। सभी ने कहा कि मनीष की शहादत कभी भी बेकार नहीं जाएगी। इस दुख की घड़ी में पूरे देशवासी और सरकार आपके साथ हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

धोनी के संन्यास का रहस्य खुला: जानिए कब खेलेंगे आईपीएल में अपना आखिरी मैच!

Story 1

इंग्लैंड दौरे से हार्दिक पांड्या बाहर, बीसीसीआई ने 33 वर्षीय शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया

Story 1

मिशन: इम्पॉसिबल 8 में टॉम क्रूज का तूफानी एक्शन, दर्शक हुए दीवाने

Story 1

बेन फोक्स का असंभव कैच: विकेट के पीछे सुपरमैन का अवतार!

Story 1

दिल्ली: आंधी में उड़ी रैपिड रेल स्टेशन की छत, 4 महीने पहले हुआ था उद्घाटन!

Story 1

आतंकवाद पर सरकार के प्रतिनिधिमंडल से शशि थरूर का नाम गायब, कांग्रेस ने भेजी थी 4 सांसदों की लिस्ट

Story 1

IAF के कितने विमान खोए? राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर जयशंकर को घेरा!

Story 1

ट्रंप सरकार में पूर्व जिहादी को बड़ी जिम्मेदारी, पाकिस्तान में लश्कर ट्रेनिंग कैंप का दौरा!

Story 1

राष्ट्रहित सर्वोपरि: सरकार के प्रतिनिधिमंडल में नाम होने पर शशि थरूर ने जताया आभार

Story 1

आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत ने बनाई टीम , थरूर, सुप्रिया और रविशंकर होंगे शामिल