इंग्लैंड दौरे से हार्दिक पांड्या बाहर, बीसीसीआई ने 33 वर्षीय शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया
News Image

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को जगह नहीं मिली है। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह 33 वर्षीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है।

इंडिया ए टीम को इंग्लैंड में दो फर्स्ट क्लास मैच खेलने हैं। हार्दिक पांड्या लंबे समय से लाल गेंद क्रिकेट से दूर हैं। उनकी फिटनेस भी उन्हें लंबे फॉर्मेट का खेल खेलने की इजाजत नहीं देती। उन्होंने आखिरी बार 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेला था, जिसमें वह चोटिल हो गए थे।

बीसीसीआई ने शार्दुल ठाकुर को इंडिया ए टीम में शामिल करने का फैसला किया है। शार्दुल मौजूदा समय में आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा रहे हैं। उन्होंने इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 9 मैच में 12 विकेट चटकाए हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस सीरीज में शामिल किया गया है। इंडिया ए को 30 मई से इंग्लैंड लायंस के साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना है।

शार्दुल ठाकुर इससे पहले साल 2023 में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आए थे। वह दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में खेले थे। उन्होंने भारत के लिए 11 टेस्ट मैचों की 29 पारियों में 31 विकेट और 331 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय इंडिया ए टीम:

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, मानव सुथर, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे। शुभमन गिल और साई सुदर्शन दूसरे मैच से जुड़ेंगे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: थरूर को मोदी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस में खलबली!

Story 1

RCB vs KKR: बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें रिजल्‍ट के लिए क्‍या हैं नियम

Story 1

IAF के कितने विमान खोए? राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर जयशंकर को घेरा!

Story 1

तेल की एक बूंद पर ट्रम्प का अनोखा रिएक्शन: देखकर उड़ जाएंगे होश!

Story 1

रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े में स्टैंड: द्रविड़ का मजाकिया संदेश

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: आसमान से मिली सटीक जानकारी, पाकिस्तान को मिली शिकस्त!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर के बाद, आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में शशि थरूर भी शामिल!

Story 1

भारत के हमले के दौरान स्विमिंग कर रहे थे पाक पीएम शहबाज शरीफ?

Story 1

कोहली की वापसी से रोमांच, RCB vs KKR में चौंकाने वाले बदलाव संभव!

Story 1

RCB vs KKR मुकाबले से पहले सेना को सलामी: BCCI का बड़ा फैसला!