अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा का इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के प्रति व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है। क्या यह राजनयिक शिष्टाचार है या दिल की बात?
पिछले चार महीनों में दो बार एडी रामा, जॉर्जिया मेलोनी के सामने घुटनों पर बैठे दिखे हैं, जिसने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
पहली घटना 15 जनवरी 2025 को हुई, जब मेलोनी अबू धाबी में अपने 48वें जन्मदिन पर वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट में शामिल हुईं। वहां रामा ने घुटनों पर बैठकर उन्हें तांती अगुरी (हैप्पी बर्थडे) कहा और एक इटालियन डिजाइनर का स्कार्फ भेंट किया।
दूसरी घटना टिराना में यूरोपियन पॉलिटिकल कम्यूनिटी समिट के दौरान हुई। तेज बारिश में मेलोनी रेड कार्पेट पर पहुंचीं, तो रामा छाता छोड़कर बारिश में भीगते हुए घुटनों पर बैठ गए, दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार की मुद्रा में। मेलोनी मुस्कुराईं, गले मिलीं और कैमरों के सामने गर्मजोशी से तस्वीरें खिंचवाईं।
हालांकि मेलोनी ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके हाव-भाव से लग रहा है कि वो इन पलों का आनंद ले रही हैं और रामा के इस व्यवहार को अनोखा सम्मान मान रही हैं।
एडी रामा, पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी और पेंटर रह चुके हैं, और अपने अनोखे फैशन और थोड़ा अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं।
राजनीति में रिश्तों की गर्मी को अक्सर राजनीतिक भाषा में छिपा दिया जाता है। लेकिन रामा का बार-बार घुटनों पर बैठना महज कूटनीति नहीं लगता।
सोशल मीडिया पर भी इस घटना पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे भव्य स्वागत कहा, तो कुछ ने इसे शिष्टाचार या रणनीति का क्षण बताया। कुछ ने इसे इटली और अल्बानिया के बीच मजबूत बंधन का प्रतीक बताया।
एडी रामा विवाहित हैं और उनके तीन बच्चे हैं, जबकि जॉर्जिया मेलोनी अविवाहित हैं और उनकी एक बेटी है।
अब सवाल उठता है कि बार-बार घुटनों पर बैठने का क्या मतलब है? क्या यह प्रपोजल का इशारा है, विशुद्ध सम्मान है, या सोशल मीडिया की स्ट्रेटेजी? यह केवल रामा ही बता सकते हैं।
🇦🇱🇮🇹 Primer ministro de Albania se arrodilla ante Giorgia Meloni
— RT en Español (@ActualidadRT) May 17, 2025
El primer ministro albanés, Edi Rama, se arrodilló inesperadamente ante Giorgia Meloni durante la reunión de la Comunidad Política Europea en Tirana pic.twitter.com/dFBK6rdp7x
रणजी खेलने लायक नहीं, फिर भी मिली इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में जगह!
दिल्ली-उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान का तांडव, जीवन अस्त-व्यस्त
ट्रेन के थर्ड AC से भी सस्ता! ₹1199 में हवाई यात्रा का सुनहरा मौका
थरूर का नाम केंद्र की सूची में देख कांग्रेस हैरान, क्या है पूरी कहानी?
आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत ने बनाई टीम , थरूर, सुप्रिया और रविशंकर होंगे शामिल
मुंगेर में अगले दो घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी
विदेशी खिलाड़ियों पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान: यह इंडियन प्रीमियर लीग है!
मेलोनी के स्वागत में अल्बानियाई PM ने टेके घुटने, वीडियो वायरल!
भारत की बैलिस्टिक मिसाइलों से उड़ी पाकिस्तान की नींद, पाक PM का बड़ा कबूलनामा
ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान का कबूलनामा: PM शहबाज ने बताया, भारतीय हमले में तबाह हुए एयरबेस