सुकमा में CRPF 228 बटालियन का K9 रोलो शहीद हो गया। शनिवार को, CRPF जवानों ने सम्मान के साथ रोलो को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया और अंतिम विदाई दी।
रोलो की उम्र सिर्फ दो साल थी, लेकिन उसका जज्बा किसी अनुभवी जवान से कम नहीं था। वह छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर करेगुट्टा हिल्स में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा था।
ड्यूटी के बाद हैंडलर के साथ लौटते समय, उनका सामना मधुमक्खियों के छत्ते से हुआ। अचानक 200 से ज्यादा मधुमक्खियों ने रोलो पर हमला कर दिया, जिससे उसे एनाफिलेक्टिक शॉक लगा और कुछ ही घंटों में उसकी मृत्यु हो गई।
CRPF अधिकारियों ने बताया कि रोलो ने कई बार खतरे को सूंघकर जवानों की जान बचाई थी। उसकी सूंघने की शक्ति और ट्रेनिंग उसे विशेष बनाती थी।
जवानों ने सोशल मीडिया पर रोलो की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उसे तिरंगे में लपेटा गया था और CRPF के जवान उसे सलामी दे रहे थे। उसका अंतिम संस्कार पूरी गरिमा के साथ किया गया।
रोलो एक सिपाही था, भले ही उसने वर्दी नहीं पहनी थी, लेकिन उस पर बड़ी जिम्मेदारी थी।
इस घटना ने सुरक्षाबलों को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उसे राष्ट्रीय हीरो, निस्वार्थ योद्धा और सच्चा देशभक्त बताया और श्रद्धांजलि दी। रोलो की कुर्बानी यह याद दिलाती है कि सेवा और बलिदान की कोई भाषा नहीं होती और यह केवल इंसानों तक सीमित नहीं है।
*#WATCH | छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF के जवानों ने 228 बटालियन के K9 रोलो का अंतिम संस्कार किया। 2 वर्षीय रोलो को 27 अप्रैल 2025 को मृत घोषित कर दिया गया था, जिसकी मौत का कारण 200 मधुमक्खियों के डंक के बाद एनाफिलेक्टिक शॉक बताया गया था।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2025
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा… pic.twitter.com/HDkdxhewrO
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी! खूंखार गेंदबाज देश छोड़कर भारत आएगा
क्या भारत-चीन की दोस्ती में दरार डालने की कोशिश कर रहा है पश्चिम? पुतिन के मंत्री ने घेरा
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार फेक न्यूज फैलाते पकड़े गए, देश के अखबार ने खोली पोल
पुतिन ने मलेशियाई PM की दूसरी पत्नी को लेकर छेड़ा मजाक, हॉल में गूंजी हंसी
रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े में स्टैंड: रवि शास्त्री ने रखी खास मांग, हिटमैन का जवाब वायरल
अमेरिकी सीनेट ने सराहा भारतीय संविधान, 75वीं वर्षगांठ पर ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित
बिहार कांग्रेस का विवादित पोस्ट: फायर बनाम सीजफायर , सोशल मीडिया पर बवाल
चेन्नई की छत पर पक्षियों का स्वर्ग: सुदर्शन के घर हजारों तोते, दुनियाभर से उमड़ती भीड़
बरेली में हैवानियत: पति ने पत्नी को पीटा, छत से उल्टा लटकाया!
बदो- बदी के बाद चाहत फतेह अली खान का देशभक्ति गाना: परमाणु हमले से भी बदतर?