सिक्किम को भारत के नक़्शे से गायब करने पर मचा बवाल, मुख्यमंत्री तमांग ने जताई कड़ी नाराजगी
News Image

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने एक प्रमुख अखबार, द हिंदू द्वारा 13 मई 2025 को प्रकाशित भारत के नक्शे में सिक्किम राज्य को गायब करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री ने इसे देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर चोट बताया है।

मुख्यमंत्री तमांग ने इस चूक को गंभीर करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सिक्किम भारत का अभिन्न हिस्सा है और इसकी पहचान संविधान के अनुच्छेद 371F के तहत सुरक्षित है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस त्रुटि को अस्वीकार्य बताया और कहा कि यह सिर्फ एक चूक नहीं है, बल्कि देश की संप्रभुता को कम आंकने का प्रयास है।

मुख्यमंत्री की कड़ी नाराजगी के बाद द हिंदू अखबार ने तत्काल माफी मांग ली है। अखबार ने एक बयान जारी कर कहा कि वे इस त्रुटि के लिए माफी मांगते हैं और नक्शे को ऑनलाइन और ई-पेपर संस्करणों में ठीक कर दिया गया है।

गौरतलब है कि सिक्किम 1975 में एक संप्रभु रियासत से भारत में शामिल हुआ और 22वां राज्य बना। इसकी संवैधानिक स्थिति को अनुच्छेद 371F के तहत विशेष सुरक्षा दी गई है। इस राज्य की ऐतिहासिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहचान भारत के ढांचे में बेहद अहम मानी जाती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

200 वाली बीयर अब सिर्फ 50 में! टैरिफ वॉर से आई पीने वालों के लिए बहार

Story 1

क्या ट्रंप की भारत के निवेश पर है नजर? कांग्रेस ने पीएम मोदी से मांगा जवाब

Story 1

ट्रंप का यू-टर्न: भारत-पाक सीजफायर में मध्यस्थता से इनकार, तनाव कम करने में मदद का दावा

Story 1

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स में कल शामिल, आज बाहर! मुस्ताफिजुर के यूएई जाने का क्या है राज?

Story 1

ED की रेड में नगर निगम अधिकारी के घर से निकला खजाना, अधिकारी भी रह गए दंग!

Story 1

भाई दोबारा मत अइयो! एक कचौड़ी पर ग्राहक ने मांगी इतनी सब्जी, दुकानदार ने जोड़े हाथ

Story 1

BSF जवान पर सवाल पूछने पर मिली गालियां: नेहा सिंह राठौर

Story 1

IPL 2025: जोस बटलर की जगह यह श्रीलंकाई खिलाड़ी लेगा गुजरात टाइटंस में!

Story 1

पहलगाम हमले पर सच बोलने वाली हिन्दू महिला को रेप-हत्या की धमकी, AIMIM नेता ने भी भड़काया

Story 1

श्रीलंकाई खिलाड़ी ने दिखाया पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ अब IPL में मचाएंगे धमाल!