जयपुर: हवा महल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य तिरंगे के कथित अपमान वाले वायरल वीडियो के बाद सफाई देने सामने आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज से पसीना नहीं पोंछा था।
आचार्य के अनुसार, जिस रूमाल का उपयोग उन्होंने किया, वह राष्ट्रीय ध्वज नहीं था, बल्कि सफेद और हरे रंग का एक साधारण रूमाल था जो उन्हें रास्ते में किसी ने दिया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने रूमाल से पसीना नहीं पोंछा, बल्कि उसे माथे पर लगाकर प्रणाम किया था।
विधायक ने इस घटना को लेकर साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा, कुछ लोग साजिश कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर गलतफहमी पैदा कर रहे हैं। मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। उन्होंने तुरंत उस रूमाल को अपने साथी को दे दिया था और उससे दूसरा रूमाल लेकर पसीना पोंछा था।
तिरंगा यात्रा के दौरान हाथ में गदा लेकर चलने के सवाल पर आचार्य ने कहा कि उन्हें यह गदा यात्रा के दौरान ही किसी ने उपहार में दी थी। उन्होंने दावा किया कि यह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए शौर्य और पराक्रम को दर्शाने के लिए था।
मध्य प्रदेश के एक मंत्री के विवादित बयान पर टिप्पणी करते हुए आचार्य ने कहा कि वह पूरी सेना को सलाम करते हैं और पूरे देश को सेना के हर जवान पर गर्व है।
इस बीच, राजस्थान कांग्रेस नेता दिव्या मदेरणा ने बालमुकुंद आचार्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है कि भाजपा विधायक ने इस तरह तिरंगे का अपमान किया। मदेरणा ने कहा कि जिस तिरंगे के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया, उसे मुंह पोंछने के लिए इस्तेमाल करना राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान है और पूरे देश की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने भाजपा से माफी मांगने और आचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
*जयपुर की हवा महल सीट से BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य के द्वारा तिरंगे का इस तरह से अपमान करना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
— Divya Mahipal Maderna (@DivyaMaderna) May 15, 2025
जिस तिरंगे के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया, जिस झंडे को देखकर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊँचा होता है उसे वह अपने मुंह पोंछने के लिए इस्तेमाल… pic.twitter.com/RWomgzw7DO
एनकाउंटर से पहले आतंकी की मां की गुहार: इंडियन आर्मी के आगे सरेंडर कर दो!
मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2025 में ऋषभ पंत से भी ज्यादा पैसे! दिल्ली कैपिटल्स ने इतने में खरीदा
यह आधिकारिक नहीं है, लेकिन तुम टीम में : CSK में मौका मिलने पर आयुष म्हात्रे का खुलासा
बड़ा खुलासा: ट्रंप का यू-टर्न, बोले - मैंने नहीं कराई भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता!
JNU में तुर्की बंद, सेब से टूरिज्म तक... पाकिस्तान के ड्रोन दोस्त को भारत का करारा जवाब
IPL 2025: इन्हें आईपीएल से बैन करो! दिल्ली कैपिटल्स पर फूटा फैंस का गुस्सा, पोस्ट वायरल
बड़ी खबर: डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे यूएई, देखें वीडियो
भाड़ में जाओ ट्रंप: नया भारत किसी के दबाव में नहीं, पाकिस्तान को घुटनों पर लाता है!
हाथ में बंदूक लिए छिपे आतंकी ढेर, ड्रोन वीडियो से खुला सुरक्षाबलों की कार्रवाई का राज
ऑपरेशन सिंदूर के शहीद दिनेश कुमार के परिवार को 4 करोड़ की मदद, गांव बनेगा दिनेशपुर