मध्य प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 मई को सीधी जिले से लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। हर बहन के खाते में 1250 रुपए पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री ने इसी के साथ 26 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी जारी की है।
सीधी के खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में 1551.89 करोड़ रुपये, 56.83 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 341 करोड़ रुपये और 26 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग हेतु 30.83 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।
सामान्य तौर पर हर महीने की 10 तारीख तक योजना के पैसे बहनों के खाते में भेजे जाते थे। लेकिन अप्रैल से तारीख में बदलाव किया गया।
अप्रैल में कैबिनेट बैठक के दौरान सरकार ने फैसला किया कि वह अब हर महीने 15 तारीख के आसपास बहनों के खाते में राशि भेजेगी।
अप्रैल में 16 तारीख को 23वीं किस्त के 1250 रुपए भेजे गए थे और अब 24वीं किस्त 15 मई को जारी की गई है।
लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, स्वाबलंबी बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।
यह योजना मई 2023 में शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा शुरू की गई थी।
शुरुआत में 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था, जिसकी पहली किस्त 10 जून को जारी हुई।
रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया, जिसे बाद में नियमित कर दिया गया।
लाड़ली बहनों को जून 2023 से अप्रैल 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 23 किस्तें दी जा चुकी हैं।
अब 15 मई को 24वीं किस्त की राशि का अंतरण किया गया है।
ऐसे चेक करें नाम, पैसा मिला या नहीं:
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक लाड़ली बहनों के खाते में ₹28 हजार करोड़ की राशि अंतरित की जा चुकी है।
आज लाड़ली बहनों के खाते में 24वीं किस्त का अंतरण किया गया है....आप सभी को बधाई : CM@DrMohanYadav51 @mp_wcdmp #CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/6iwR8GZxM2
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 15, 2025
आप कभी पाकिस्तान आएं : इरफान खान के जवाब ने उड़ा दी आतंकवादियों की धज्जियां, वीडियो वायरल
IPL 2025: RCB को चैंपियन बनाने लौट रहे 7 धाकड़ खिलाड़ी, हुआ बड़ा ऐलान!
मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2025 में ऋषभ पंत से भी ज्यादा पैसे! दिल्ली कैपिटल्स ने इतने में खरीदा
विजडन की ऑलटाइम प्लेइंग XI: कोहली अकेले भारतीय, दो पाकिस्तानी भी शामिल
वीरांगनाओं से कैसा सलूक! रामगोपाल यादव ने गिनाई विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति
JNU में तुर्की बंद, सेब से टूरिज्म तक... पाकिस्तान के ड्रोन दोस्त को भारत का करारा जवाब
हाईकोर्ट ने किया वह काम, जो बीजेपी को करना चाहिए था: दिग्विजय सिंह
क्या ट्रंप की भारत के निवेश पर है नजर? कांग्रेस ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
सीजफायर खत्म करने की धमकी: क्या पाकिस्तान फिर तनाव बढ़ाना चाहता है?
अमेजन में दिखा 30 मीटर लंबा एनाकोंडा, सोशल मीडिया पर सनसनी