गाजियाबाद की साहिबाबाद फल मंडी के व्यापारियों ने तुर्की से फल आयात बंद करने का बड़ा फैसला लिया है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच तुर्की की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।
तुर्की द्वारा पाकिस्तान को ड्रोन देने और उसके प्रति दिखाए प्यार को लेकर भारत में विरोध हो रहा है। देश में तुर्की के बहिष्कार की मुहिम चल रही है।
फल मंडी के व्यापारियों ने तुर्की के समर्थन को आतंकवाद का समर्थन बताया है। उनका कहना है कि तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन कर भारत के खिलाफ सीधी स्थिति ले ली है। व्यापारियों ने इस कदम को राष्ट्रहित में उठाया गया निर्णय बताया है।
साहिबाबाद फल मंडी के एक प्रमुख व्यापारी ने कहा, हमें पता चला कि तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया है। पाकिस्तान, जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है, उसका साथ देना मतलब आतंकवाद का समर्थन करना है।
व्यापारी ने आगे कहा कि अगर कोई देश भारत विरोधी ताकतों का साथ देता है, तो उससे व्यापार करना देश के सम्मान के खिलाफ है।
साहिबाबाद फल मंडी के अनुसार, हर साल तुर्की से लगभग 1200 से 1400 करोड़ रुपये के सेब और अन्य फलों का आयात होता है। लेकिन अब यह व्यापार पूरी तरह से बंद किया जाएगा। फल व्यापारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब तुर्की से कोई भी फल नहीं खरीदा जाएगा और न ही उनके उत्पाद मंडी में बिकने दिए जाएंगे।
व्यापारियों ने कहा, इस फैसले से भारत में ही उगाए गए फलों को बढ़ावा मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। हम देशभक्ति के साथ व्यापार करते हैं। अगर कोई देश हमारे दुश्मन का साथ देगा, तो हम उस देश से कोई संबंध नहीं रखेंगे। यह आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम है।
*BREAKING: Amid rising India-Turkey tensions over Ankara s support to Pakistan, fruit traders in Sahibabad Mandi, Ghaziabad have announced a boycott of Turkish apples and other imports! Desh comes first — even in the fruit market! pic.twitter.com/chd8QccM5i
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) May 14, 2025
बागपत में मजहबी उन्माद: उस्मान का दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता है, राहीसुद्दीन की बुलेट, पिस्टल किसकी?
तुर्की के पाकिस्तान-समर्थन पर भारत में आक्रोश, देशभर में बॉयकॉट तुर्की अभियान
क्या दुश्मनों के हाथ लग गया भारतीय फौज का भगोड़ा मुश्ताक? पहलगाम हमले पर झूठा वीडियो करवा रहा वायरल
बंद कमरे में बयान! आतिशी के किस सवाल पर रेखा गुप्ता ने किया तीखा पलटवार?
पाकिस्तान की हैवानियत: उरी में निहत्थे कश्मीरियों के घर तबाह, उमर अब्दुल्ला ने देखा खौफनाक मंजर
इन्हें बैन करो! दिल्ली कैपिटल्स पर फूटा गुस्सा, BCCI भी निशाने पर
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनते ही मां के चरणों में झुके जस्टिस गवई, PM मोदी भी देखते रह गए
IPL 2025: चोटिल खिलाड़ियों के कारण ईशान किशन की खुली किस्मत, इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे!
टूट गया पाकिस्तान! बलोच नेता का दावा - अब बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं
पिज्जा डिलीवरी करने वाले के साथ बदसलूकी: मराठी में बोलो, नहीं तो पैसे नहीं मिलेंगे