लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में पिक्चर ऑफ द डे लिखा गया है।
बेटी के नाम का फर्जी अकाउंट और उस पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर अखिलेश यादव ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश हो सकती है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए अदिति यादव के नाम से बने फर्जी अकाउंट से किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 24 घंटे पूरे हुए। इसे (पोस्ट को) हमारी FIR से कम न समझा जाए।
उन्होंने आगे लिखा, इसी बीच हमारी नजर में ऐसी कई पोस्ट आई हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं। यहां तक कि हमारे परिवार और पार्टी के नेताओं और हमसे जुड़े हुए लोगों के मिलते-जुलते नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करके कुछ असामाजिक तत्व बेहद निंदनीय सोशल मीडिया पोस्ट और सामग्री प्रकाशित कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि ऐसी तस्वीरों और विचारों से उनका कोई भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने इसे एक साजिश करार दिया, जिसके पीछे या तो कुछ शातिर लोगों का राजनीतिक या आर्थिक मंसूबा है, या फिर उन लोगों की अनभिज्ञता है जो नहीं जानते कि उनका इस्तेमाल कोई अपना मतलब निकालने के लिए कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल चाहे तो ऐसे लोगों को 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी पकड़ सकती है, उसे तो बस ऊपर के आदेश का इंतजार है।
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि साइबर सिक्योरिटी सेल 24 मिनट में इस पोस्ट को ट्रेस कर सकती है, लेकिन 24 घंटे बाद भी यह पोस्ट सभी को दिखाई दे रही है। उन्होंने पूछा कि इसे ट्रेस क्यों नहीं किया गया?
अखिलेश यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे FIR के तौर पर दर्ज करने की मांग की है।
यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब चार दिन पहले साइबर हैकरों ने शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया था। सपा सांसद आदित्य के अकाउंट से भ्रामक वीडियो शेयर किए गए थे। आदित्य ने इसकी सूचना साइबर सेल को दे दी है।
*24 घंटे पूरे हुए।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2025
इसे हमारी FIR से कम न समझा जाए।
इसी बीच हमारी नज़र में ऐसी कई पोस्ट आईं हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं। यहाँ तक कि हमारे परिवार और पार्टी के नेताओं और हमसे जुड़े हुए लोगों के मिलते-जुलते नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करके कुछ असामाजिक तत्व बेहद निंदनीय सोशल मीडिया… pic.twitter.com/WPyoZ5kNJq
लालू यादव का बड़ा फैसला: तेजप्रताप यादव पार्टी और परिवार से निष्कासित, क्या रिलेशनशिप पोस्ट बनी वजह?
केरल तट पर डूबा विशाल जहाज, नौसेना ने बचाई 24 जानें
अगले 7 दिनों तक 5 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट, 20 राज्यों में गरज-चमक के साथ छींटे!
केएल राहुल का बायां हाथ! ईशान की धीमी पारी ने डुबोई एसआरएच की 300 की उम्मीद, हुए ट्रोल
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: सहवाग ने सेलेक्शन पर उठाए सवाल, इस खिलाड़ी को क्यों नहीं मिला मौका?
मोहम्मद यूनुस कर रहे थे ड्रामा, इस्तीफे की चर्चा पर पूर्व भारतीय अधिकारी ने खोली पोल
तेजप्रताप यादव पार्टी से निष्कासित: तेजस्वी बोले, अब बर्दाश्त नहीं करेंगे
वायरल वीडियो: चाची का देसी जुगाड़, प्याज काटने की अनोखी तकनीक देख इंटरनेट दंग!
हैरी ब्रूक का अद्भुत कैच: बेन स्टोक्स रह गए दंग!
मगरमच्छों के झुंड के बीच बेखौफ घूमता जानवर, आखिर क्या है इसकी ताकत?