बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) के नेता डॉ. अल्लाह निजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को खत्म करने के लिए भारत से मदद की गुहार लगाई है।
वीडियो में बीएलएफ नेता कह रहे हैं कि यदि भारत उन्हें पाकिस्तान से छीनी गई 93,000 राइफलें और प्रत्येक राइफल के लिए सिर्फ 10 गोलियां दे दे, तो वे पाकिस्तान को खत्म कर सकते हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए उन्हें मिसाइल या परमाणु बम की आवश्यकता नहीं है।
गौरतलब है कि 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। उस समय लगभग 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और अपनी बंदूकें सौंप दी थीं।
पाकिस्तान का प्रांत बलूचिस्तान पाकिस्तान से अपनी आज़ादी चाहता है और वहां कई समूह पाकिस्तान के खिलाफ लड़ रहे हैं। इन समूहों का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना और सरकार उन पर अत्याचार करती है।
बीएलएफ नेता डॉ. अल्लाह निजार ने कहा कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर रखा है। उन्होंने भारत के साथ-साथ ईरान और अफगानिस्तान से भी मदद की अपील की है। निजार ने कहा कि पाकिस्तान लगातार यह दावा करता रहा है कि उन्हें भारत और अफगानिस्तान से मदद मिल रही है। उन्होंने सवाल किया कि जब पाकिस्तान उन पर आरोप लगा रहा है, तो ये देश खुलकर उनका समर्थन क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश होने के नाते उनका यह कर्तव्य है कि वे उनके वैध संघर्ष में उनकी मदद करें।
93,000 राइफलें दो, पाकिस्तान को खत्म कर देंगे — बीएलएफ कमांडर की भारत से अपील
— RT Hindi (@RT_hindi_) May 12, 2025
बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) के नेता डॉ. अल्लाह निजार ने भारत से कहा है कि अगर हमें 93,000 राइफलें और हर राइफल के साथ सिर्फ 10 गोलियां मिल जाएं, तो हम पाकिस्तान का खात्मा कर सकते हैं।#Balochistan |… pic.twitter.com/e8Zhp330Jt
BPSC AEDO परीक्षा: एडमिट कार्ड आज से उपलब्ध, 14 अप्रैल से शुरू होगी लिखित परीक्षा
खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं : राघव चड्ढा का पार्टी नेतृत्व पर सीधा प्रहार
CSK vs PBKS: क्या आज चेपॉक में दिखेगी धोनी की कप्तानी या फिर बाहर ही रहेंगे माही?
मैं ऑन रिकॉर्ड बोल रहा हूं... : पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे का बड़ा खुलासा, बिहार में अपहरण का काला अध्याय एक IPS ने शुरू किया
यूपी के कायाकल्प का ब्लू प्रिंट: गौतम अदाणी और सीएम योगी की मुलाकात के बड़े मायने
क्या वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी करना भूल गए? अभिषेक शर्मा ने एक ओवर में कूटे 25 रन
होर्मुज संकट: LPG-LNG जहाजों की सुरक्षा पर भारत की नजर, विदेश सचिव करेंगे अहम बैठक
IPL 2026: दिल्ली में कल मैच का रोमांच, लेकिन इन रास्तों पर भारी जाम का अलर्ट
11 साल की उम्र में शतरंज की क्वीन बनीं भारतीय मूल की बोधना, इंग्लैंड की नंबर-1 खिलाड़ी बनकर रचा इतिहास
इजरायल-अमेरिका का घातक प्रहार: ईरान का सबसे ऊंचा B1 ब्रिज ताश के पत्तों की तरह ढहा