भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन और सेना से रिटायर्ड मेजर खुशबू पटानी ने इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते हुए एक वीडियो साझा किया है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में खुशबू पटानी पाकिस्तान के एक बयान पर भड़कती नजर आईं। उन्होंने कहा, वो तो इंडिया ने मना ली है। खुशबू का इशारा पाकिस्तान की तरफ से किए गए उस दावे की ओर था जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सुहागरात करने की बात कही थी।
खुशबू ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने ब्रह्मोस की ताकत देख ली है। उनके अनुसार, सीजफायर में किसी तीसरे देश का कोई योगदान नहीं है, बल्कि यह भारत की ताकत और मनोवैज्ञानिक दबाव का नतीजा है।
खुशबू पटानी का 4 मिनट 48 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रविवार शाम तक इसे लगभग 80 हजार लोग लाइक और दो हजार से ज्यादा शेयर कर चुके थे।
जय हिंद से अपनी बात शुरू करते हुए खुशबू ने कहा कि ब्रह्मोस और सीजफायर पर अभी ज्यादा चर्चा नहीं हुई है, लेकिन भारत ने सराहनीय खेल खेला है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी जनता ऑपरेशन सुहागरात की बात कर रही थी, लेकिन इंडिया ने सुहागरात मना ली। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस के रूप में वह दूध और हल्दी पाकिस्तान पहुंच चुकी है।
खुशबू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ब्रह्मोस का मजा-स्वाद पूछना है तो पाकिस्तान से जाकर पूछो। खुशबू ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान को दूध और हल्दी अच्छी लगी होगी। उन्होंने मदर्स डे पर यूपी में ब्रह्मोस के इंस्टॉलेशन का भी जिक्र किया।
खुशबू पटानी ने लोगों से सरकार की नीतियों और फैसलों पर संदेह न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब शांति की बात होती है तो लोग जंग चाहते हैं और जब जंग की बात होती है तो शांति।
खुशबू पटानी ने कहा कि भारत ने छह दिन के प्रदर्शन से अपनी ताकत दिखा दी है। उन्होंने कहा कि इस सीजफायर में अमेरिका का आना भी एक प्रोपेगंडा हो सकता है।
खुशबू ने कहा कि हमारी सेना और सरकार ने दिल जीत लिया। उन्होंने बताया कि सुनने में आ रहा है कि सीजफायर के तीन घंटे के भीतर भारत ने पाकिस्तान में चकवाल, चकलाला, सियालकोट, पसरूर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर पांच ब्रह्मोस मिसाइलें दागीं, जिससे उनके डिफेंस सिस्टम को भारी नुकसान हुआ।
खुशबू ने कहा कि सरकार ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी टेरर अटैक को युद्ध के तौर पर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से देश का समर्थन करने और सरकार के साथ रहने की अपील की, जिसने हर स्तर पर बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सुहागरात भारत की तरफ से खत्म हुआ, और देखते हैं कि पाकिस्तान को यह पसंद आया कि नहीं। अंत में उन्होंने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं।
*#Watch: बरेली की रहने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन और पूर्व मेजर खुशबू पटानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पाकिस्तान के मजे लेते नजर आ रही हैं। वह कह रही हैं कि पाकिस्तान ने ब्रह्मोस का मजा चख लिया है। सीजफायर को लेकर भी खुशबू ने कुछ अहम बातें बताई… pic.twitter.com/US1YmX48RZ
— Hindustan (@Live_Hindustan) May 11, 2025
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा: प्लास्टर गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप
उनकी बहन को... कर्नल सोफिया कुरैशी पर विजय शाह के विवादित बयान से भड़कीं नेहा सिंह राठौर
मोदी के संबोधन पर शिवसेना सांसद का बयान: सभी दल सहमत, आतंक और व्यापार साथ नहीं!
क्या किराए के चीनी विमान को रहीम यार खान एयरबेस पर उतार पाएंगे शरीफ-मुनीर? ओवैसी का तंज
17 मई को विराट कोहली को टेस्ट रिटायरमेंट पर RCB फैंस का अनोखा ट्रिब्यूट!
पाकिस्तान के बाद अब तुर्किए पर आर्थिक चोट, पुणे से हुई शुरुआत!
मंत्री विजय शाह का विवादित बयान: जिन्होंने हिंदुओं के कपड़े उतारे, उनकी बहन को भेज वैसी की तैसी करवाई
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली पत्नी संग पहुंचे प्रेमानंद महाराज के शरण में
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान की चुप्पी, CM योगी ने दिखाई सेना की ताकत
PoK खाली करो पाकिस्तान, कश्मीर में किसी तीसरे की दखलअंदाजी नहीं: भारत