विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मुंबई में एक साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस बार वे सामान्य तरीके से नहीं, बल्कि बड़े छाते के नीचे छिपकर निकलते हुए नजर आए।
यह दृश्य देखकर उनके फैंस चिंतित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर क्या चल रहा है। वीडियो में अनुष्का सफेद टी-शर्ट और ट्राउजर में चश्मा लगाए हुए हैं, जबकि विराट काले टी-शर्ट और सफेद जींस में दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही गंभीर मुद्रा में दिख रहे हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद, फैंस कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कुछ लोग विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की खबरों से परेशान हैं और उनसे ऐसा न करने की अपील कर रहे हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना रहे हैं, जिसने उनके फैंस को बड़ा झटका दिया।
वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया गया है, जिसके साथ लिखा है, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज मुंबई में एक साथ। इस पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, किंग कोहली, जबकि दूसरे ने कहा, इस युद्ध के समय पर विरुष्का को एक साथ देख दिल थोड़ा हल्का हो गया... सुकून। एक अन्य यूजर ने अनुष्का से विराट को टेस्ट से रिटायरमेंट न लेने के लिए समझाने का आग्रह किया।
फिलहाल, विराट और अनुष्का के इस तरह छिपकर निकलने का कारण स्पष्ट नहीं है। उनके फैंस को आधिकारिक जानकारी का इंतजार है और वे दोनों के स्वस्थ और खुश रहने की कामना कर रहे हैं।
- VIRAT KOHLI & ANUSHKA SHARMA TOGETHER AT MUMBAI TODAY. ❤️ (Filmygyan).
— Nitesh Prajapati (@itsmenitesh004) May 10, 2025
- SEEMS LIKE SOMETHING BIG IS COMING?
- LET S WAIT FOR OFFICIALS?#ViratKohli#anushkasharma#viratkohliretirement#IndianArmypic.twitter.com/GFEn2JpAOr
मंधाना का तूफान, राणा का जादू! श्रीलंका को रौंदकर भारत महिला त्रिकोणीय सीरीज चैंपियन!
ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, संदेश साफ़ - गोली आएगी तो गोला चलाएंगे!
मां पर ऐसा निबंध! सुनकर हंसी नहीं रुकेगी
पीएम मोदी का पाक को करारा जवाब: गोली चलेगी तो गोला चलेगा
सीज़फायर उल्लंघन पर सेना को खुली छूट, आर्मी चीफ ने दिए जवाबी कार्रवाई के आदेश
शहीद सचिन वनंजे के परिवार से मिले उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मदद का आश्वासन
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने PoK में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया, तीन बड़े दहशतगर्द ढेर
क्रिकेट जगत में शोक की लहर: 27 साल की उम्र में संन्यास, अब दुनिया को कहा अलविदा!
भारतीय सेनाओं की धमक रावलपिंडी तक: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले राजनाथ सिंह
पाकिस्तान कभी मक्कारी से बाज नहीं आएगा: इमरान मसूद के सीजफायर पर तीखे सवाल